Breaking News

आधुनिक डिजाइन व हरियाली से सुसज्जित है माही का बंगला, साक्षी ने दिखाई चहेतों को फार्महाउस की अनोखी तस्वीरें

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी देश के सफलतम कप्तानों में से एक हैं। धोनी देश के सबसे अमीर खिलाड़ियों में भी शामिल हैं। धोनी झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और जब वह मैदान पर एक्शन में नहीं होते हैं.

तो वह रांची के फार्महाउस में परिवार के साथ अपना पसंदीदा समय बिताते हैं। धोनी की पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर माही की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं।

ms dhoni 4

धोनी रांची स्थित अपने आलीशान फार्म हाउस में रहते हैं। इस फार्महाउस में आधुनिक सुविधायें उपलब्ध हैं। साक्षी धोनी के खूबसूरत फार्म हाउस की फोटो साझा कर चहेतों को खुश रहने का मौका देती हैं। साक्षी ने अब वीडियो के जरिए फार्म हाउस की हरियाली दिखाई है। साक्षी ने ये वीडियो और तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोमवार को शेयर किया। लोग कमेंट्स में फार्म हाउस की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग धोनी को देखना चाहते हैं। धोनी के चहेतों ने लिखा, ‘प्लीज माही भाई को दिखाइए।

ms dhoni 3

धोनी के इस फार्म हाउस में स्वीमिंग पूल से लेकर इंडोर स्टेडियम और जिम जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। टीम इंडिया के लगभग सभी क्रिकेटर इस फार्म हाउस में आकर इसकी खूबसूरती का लुत्फ उठा चुके हैं। यहां हरियाली के साथ सौन्दर्य देखा जा सकता है। धोनी के फार्म हाउस के लॉन में उनके पालतू पशु हैं। धोनी यहीं पर अपने इन पशुओं को ट्रेनिंग भी देते हैं। उन्होंने कई बार अपने डॉग्स को ट्रेनिंग देते हुए वीडियो भी शेयर किए हैं।

ms dhoni 2

इस फार्म हाउस में हर तरफ हरियाली नजर आती है। फार्म हाउस में अलग-अलग किस्म और नस्ल के पेड़-पौधे लगे हैं। धोनी के इस फार्म हाउस में पार्किंग भी हैं,जहां शानदासर गाड़ियों और बाइकों का कलेक्शन है। फार्म हाउस में एक बंगला भी है, जो 7 सात एकड़ में फैला है। इसमें धोनी और साक्षी के बेडरूम को आधुनिक तरीके से डिजाइन किया गया है। धोनी के बंगले में विशाल झूमर लगे हैं। अलग-अलग कमरों में आकर्षक शाही डिजाइन के फर्नीचर भी हैं।

ms dhoni 1