Breaking News

आजम खान की हालत खराब, ऑक्‍सीजन लेविल गिरा, नई तस्वीर में पहचानना मुश्किल

आजम खान की उम्र 72 साल है, लेकिन जेल जाने से पहले वो खुद को काफी मेनटेन रखते थे। अब डेढ़ साल जेल में बिताने के बाद उनकी हालत बुजुर्गों जैसी हो गई है। तस्वीर में वो काफी असहाय नजर आ रहे, जिस वजह से उनकी तस्वीरें तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। साथ ही सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने उनकी नई तस्वीर को साझा कर योगी सरकार पर उन्हें टॉर्चर करने का आरोप लगाया।

मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि सोमवार 3.30 बजे के करीब आजम खान को उनके अस्पताल लाया गया था। उस दौरान उनको सांस लेने में दिक्कत और कमजोरी की शिकायत थी। इसके बाद उनको आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। साथ ही उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है। डॉक्टरों की एक टीम को आजम की निगरानी में लगाया गया है, जिस वजह से अब हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं आजम खान की तस्वीर सामने आने के बाद आरलेडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट कर लिखा कि रामपुर से सांसद आजम खान साहब की तबीयत नाजुक बताई गई है। मैंने कुछ दिनों पहले उनके परिवार से वार्ता कर अपने भाव व्यक्त किए थे। आशा करता हूं जल्द वो स्वस्थ्य होकर घर, अपने लोगों के बीच लौटेंगे।