Breaking News

अलविदा सुशांत: आज होगा मुंबई में उनका अंतिम संस्कार, पोस्टमार्टम के बाद होगी फॉरेंसिक जांच

कंबख्त तनाव की इस जानलेवा ने अब एक और उभरते सितारे को हमसे छीन लिया। बॉलीवुड में जारी इन सन्नाटों को चीड़ते हुए शोक का पहरा जारी है। हर जुबां खामोश है तो हर दिल उदास है। गमगीन निगाहों के दरिया मेंं सवालों का सिलसिला जारी है कि आखिर इतनी भी जल्दी क्या था सुशांत.. अभी तो आए थे आप। आपके चमकने का सिलसिला शुरू हुआ था। आपकी सफलता की इबारत तो अभी ही हुई थी। आखिर इतनी भी जल्दी क्या थी, जिंदगी के इस जंग से मात खाने की। अपने लाजवाब अभिनय के दम हमारे और आपके दिलों में राज करने वाले सुशांत राजपूत आज हमारे बीच में नहीं है। मुंबई में आज उनका अंतिम संस्कार होगा। परिवार में शोक के लहर के बीच आज उनके पिता मुंबई के लिए रवाना होंगे।

उनके अंतिम संस्कार के लिए उनके पिता सहित भाजपा विधायक और सुशांत के भाई नीरज सिंह, उनकी पत्नी नूतन अब से कुछ देर में मुंबई के लिए रवाना होंगी। अपने अभिनय की काबिलयत के दम पर हमारे दिलों में राज करने वाले सुशांत राजपुत मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले थे। शोक की इस घड़ी में उनके परिवार को सात्वंना के लिए उनके घरों पर लोगों के आने का सिलसिला जारी है। इसी बीच कई नेता भी उनके परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचे थे, जिसमें कल पप्पू यादव और जदयू नेता संजय सिंह भी पहुंचे थे।

रविवार को हुआ पोस्टमाटर्म 
सुशांत राजपुत का रविवार को पोस्टमार्टम किया गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि, कुछ अंगों को अभी जेजे अस्पताल भेजा गया है जहां फॉरेंसिक जांच जारी रहेगी। बता दें कि पहले यह खबर आई थी कि उनका अंतिम संस्कार पटना में किया जाएगा, लेकिन अब खबर है कि उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा। अभी तक की तफ्तीश में पता चला है कि वे तनाव के शिकार हो गए थे, जिसके नतीजतन उन्होंने यह कदम उठाया है। पिछले 6 महीने से वे डॉक्टर से अपना इलाज करवा रहे थे। परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, नवंबर में उनकी शादी होने वाली थी।

बताते चले कि सुशांत राजपूत के मौत की खबर गत रविवार को दोपहर में आई थी। उनके इस दुखद खबर को सुनकर ही पूरा बॉलीवुड में सदमे में आ गया। उनके घर में काम करने वाले नौकर ने पुलिस को बताया है कि रविवार सुबह 10 बजे जूस पीने के बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। इसके कुछ घंटे बाद नौकर ने उनके कमरे का दरवाजा खोलना चाहा, लेकिन नहीं खुला तो कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजे को तोड़ा गया..तो सब उस मंजर को देख हो गए। फिलहाल अभी पुलिस को अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।