Breaking News

अपनी राशि के अनुसार करे मंत्र का जाप, खूब बरसेगा धन

आज किसी भी व्यक्ति की सबसे बड़ी यही इच्छा होती होती है, कि उसके पास इतना धन हो कि वह उससे अपनी और अपनों को हर इच्छा को पूरा कर सके | कई बार लोग खूब मेहनत करने के बाद अपनी इच्छा को पूरा नहीं कर पाते है | इसके पीछे का भाग्य का साथ ना होना होता है | क्योंकि सफल होने के लिए मेहनत के साथ भाग्य का होना भी जरुरी है | ऐसे में आज हम आपको राशि के अनुसार कुछ मंत्रो के बारे में बताने जा रहे है | यदि आप इन मंत्रो का उच्चारण करते है, तो आपकी धन की कमी जरूर दूर होगी |

मेष:- इस राशि का स्वामी मंगल है, ऐसे में आप हनुमान जी के मंत्र ॐ हनुमते नमः का जाप करे |
वृष:- इस राशि का स्वामी शुक्र है, ऐसे में आप माँ दुर्गा के मंत्र ॐ दुर्गादेव्यै नम: का जाप करे |
मिथुन:- इस राशि का स्वामी बुध होता है, ऐसे में आपको गणेश जी के मंत्र ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करना चाहिए |
कर्क:- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा है, लेकिन चन्द्रमा पर शिवजी राज करते है | ऐसे में आप ॐ नमः शिवाय का जाप करे |
सिंह:- इस राशि का स्वामी सूर्य है | ऐसे में आपको उनकी कृपा प्राप्ति के लिए ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए |
कन्या:- इस राशि के जातको को आर्थिक कमी से छुटकारा गणेश जी का ये मंत्र ॐ गं गणपतये नमः दिलाएगा |
तुला:- इस राशि का स्वामी शुक्र है | ऐसे में धन की देवी लक्ष्मी ही आपके कष्ट हरेगी | आप इसके लिए ॐ महा लक्ष्म्यै नमः का जाप करे |
वृश्चिक:- इस राशि का स्वामी भी मंगल है | हनुमान जी का मंत्र ॐ हनुमते नमः का जाप करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा |
धनु:-इस राशि का स्वामी गुरु है, ऐसे में आपको भगवन विष्णु के मंत्र ॐ श्री विष्णवे नमः का जाप करना चाहिए |
मकर:- इस राशि के स्वामी शनि है | ऐसे में आप हनुमान जी की पूजा के साथ साथ शनि देव के मंत्र ॐ शम् शनिश्चराये नम: का जाप करे |
कुम्भ:- इस राशि के स्वामी शनि है | शनिदेव के गुरु महादेव है, ऐसे में आपको ॐ महामृत्युंजय नमः का जाप करना चाहिए |
मीन:- इस राशि के स्वामी बृहस्पति है, ऐसे में भगवान विष्णु की कृपा के लिए आपको ॐ नारायणाय नमः और ॐ गुरुवे नमः का जाप करना चाहिए |