Breaking News

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली पर अमिताभ बच्चन ने बनाया मजाक, बोले- ‘रंग अभी…

बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया (Social Media) पर बहुत सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर अपनी पोस्ट के माध्यम से लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। हाल ही में उन्होंने ऐसी ही पोस्ट शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अपने इस पोस्ट में उन्होंने इंडियन टीम के कैप्टन विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का मजाक बनाया है।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनके कपड़ों पर रंग लगा हुआ है। रंग-बिरंगे कपड़ो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा- ‘रंग अभी उतरा नहीं और त्योहार के चुटकुले बंद नहीं हुए। विराट और अनुष्का का सम्मान करते हुए एक मजाक…. ENGLISH : Anushka has a huge apartment ! हिन्दी: अनुष्का के पास विराट खोली है।

 

इसमें अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा वर्ड प्ले खेला है, जो मराठी बोलने वाले लोगों के साथ सीधा कनेक्ट कर गया है। असल में, मराठी भाषा में खोली का अर्थ घर होता है। अमिताभ ने मजाकिया अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अमिताभ की इस पोस्ट पर विराट और अनुष्का की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है। मगर सोशल मीडिया यूजर और बॉलीवुड सेलेब्स रिएक्शन दे रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस की वैक्सीन भी लगवाई है। जिसकी जानकारी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी सेहत ठीक है और उन्हें टीका लगवाने के बाद किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। अभिनेता ने ये भी जानकारी दी थी कि उनकी फैमिली में अभी अभिषेक बच्चन को टीका नहीं लगी है, मगर वे भी कुछ दिन में वैक्सीन लगवा लेंगे।