Breaking News

अनुष्का शर्मा ने इस बड़ी फिल्म के लिए दिया था ऑडिशन, राजकुमार हिरानी-आमिर खान ने देखा तो…

बॉलीवुड फिल्म ‘पीके’ में राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) और आमिर खान (Aamir Khan) के साथ शानदार और दमदार अभिनय दे चुकीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने जब पहली बार ‘3 इडियट्स ( 3 Idiots)’ में काम करने का प्रयास किया था बल्कि इसके लिए उन्होंने ऑडिशन भी दिया था। मगर ये ऑडिशन फिल्म मेकर्स तक पहुंच ही नहीं सका। अब अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma 3 Idiots Audition) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह इस ऑडिशन के बारे में खुद ही बता रही हैं।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उस वीडियो में अभिनेत्री फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस (Munna Bhai M.B.B.S.) का एक डायलॉग बोलती दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म में ग्रेसी सिंह (Gracy Singh) ने बोला था। इस वीडियो में अनुष्का काफी यंग नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रीन टॉप पहना हुआ है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वीडियो में अनुष्का बता रही हैं, कि साल 2007 में उन्होंने एक फिल्म की लीड अभिनेत्री के लिए ऑडिशन दिया था, वो फिल्म थी ‘3 इडियट्स’। इसके बारे में कोई नहीं जानता है, किसी ने वो ऑडिशन नहीं देखा। आपने नहीं देखा और तो और राजू सर ने भी आज तक उसे नहीं देखा।

इस वीडियो में राजकुमार हिरानी कहते सुनाई दे रहे हैं कि अनुष्का ने ‘3 इडियट्स’ के लिए ऑडिशन दिया था! नहीं, नहीं। अनुष्का शर्मा ने ऐसा कभी नहीं किया। इतना सुनने के बाद अभिनेत्री, राजकुमार हिरानी और आमिर खान को वह वीडियो दिखाती नजर आ रही हैं। सेट पर वो वीडियो को देखने के बाद राजकुमार और आमिर खान दोनों जोर जोर से हंसने लगते हैं। जिसके बाद अनुष्का भी अपनी हंसी को नहीं रोक कर पाती हैं।

‘3 इडियट्स’ फिल्म के लगभग 5 साल बाद राजकुमार हिरानी ने फिल्म ‘पीके’ में अनुष्का शर्मा को आमिर खान के अपोजिट कास्ट किया था। इस फिल्म में अभिनेत्री ने एक जर्नलिस्ट का किरदार निभाया था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी फिल्म शाहरुख खान स्टारर जीरो में नजर आईं थी। इस फिल्म में कटरीना कैफ भी थीं। उनके प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘बुलबुल’ थी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी। इससे पहले अनुष्का शर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ रिलीज हो चुकी थी, जिसने इंटरनेट की दुनिया में आग लगा दी थी।