Breaking News

अक्षय कुमार ने फिर दिखाई दरियादिली – असम बाढ़ पीड़ितों को दिये एक करोड़

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक करोड़ रुपये दिये हैं।अक्षय कुमार लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। अक्षय ने कोरोना की लड़ाई में अपना योगदान देते हुए एम केयर्स फंड में काफी रुपये दिए थे। इसके अलावा उन्होंने कोरोना वॉरियर्स की भी मदद की। अब उन्होंने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। अक्षय ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक करोड़ रुपए दान दिए हैं। इसके लिए असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अक्षय को धन्यवाद दिया है।

मुख्यमंत्री ने अक्षय का शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया, “असम बाढ़ में राहत की दिशा में एक करोड़ के अपने योगदान के लिए अक्षय कुमार का शुक्रिया। आपने हमेशा संकट के समय सहानुभूति और समर्थन दिया है। असम के एक सच्चे दोस्त के रूप में, भगवान आपको वैश्विक क्षेत्र में अपनी महिमा को ले जाने के लिए आशीर्वाद दें।”