Breaking News

सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका, 8,000 रुपये तक गिरीं कीमतें

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली MCX पर सोना का फरवरी वायदा 4 परसेंट से अधिक टूटकर बंद हुआ, जबकि चांदी में 8.74 परसेंट की गिरावट रही घरेलू मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट के पीछे ग्लोबल बाजार के सकेंत सबसे बड़ी वजह रहे ग्लोबल बाजार में गोल्ड स्पॉट करीब 4 परसेंट टूटकर $1,833.83 प्रति औंस तक लुढ़क गया

 

MCX पर सोने का फरवरी शुक्रवार को 2086 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटकर 48818 रुपये पर बंद हुआ सोने में ये गिरावट शुक्रवार शाम को आई, पहले सोने ने 50,000 रुपये स्तर तोड़ा भी 49,000 का स्तर तोड़कर बंद हुआ इसके पहले सोना गुरुवार को 50,904 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था दो दिनों में सोना करीब 2,700 रुपये सस्ता हुआ है इंट्रा डे में सोने ने 48818 रुपये प्रति 10 ग्राम का निचला स्तर छुआ और इसी पर बंद भी हुआ आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि MCX पर गोल्ड वायदे का उच्चतम स्तर 57100 रुपये प्रति 10 ग्राम है इस हिसाब से सोना अपने उच्चतम स्तर से 8000 रुपये सस्ता है

सोने के साथ साथ MCX पर चांदी का मार्च वायदा भी करीब 9 परसेंट तक टूटा चांदी 6112 रुपये प्रति किलो गिरकर 64,000 रुपये के नीचे 63850 पर बंद हुआ चांदी भी अपने उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो से 16,000 रुपये नीचे है इंट्रा डे में शुक्रवार को चांदी ने 63719 रुपये प्रति किलो का निचला स्तर भी छुआ शुक्रवार रात 8 बजे तक चांदी 68,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रही थी, लेकिन इसके बाद इसमें बहुत तेज गिरावट देखने को मिली इंट्रा डे में चांदी ने 69825 रुपये प्रति किलो की ऊंचाई को भी छुआ था, यानी इंट्राडे में ही अपने उच्चतम स्तर से चांदी 5975 रुपये टूटकर बंद हुई

अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में आई वृद्धि से सोने की कीमतों पर दबाव है अमेरिकी सीनेट में डेमोक्रेट्स का नियंत्रण होने से स्टिमुलस पैकेज की आस बढ़ गई है, जिसकी वजह से 10 वर्ष का बेंचमार्क बॉन्ड यील्ड मार्च के बाद से सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया

सर्राफा मार्केट में भी सोना करीब 500 रुपये सस्ता हुआ है आइए एक नजर डालते हैं चार मेट्रो शहरों में 10 ग्राम 24  कैरेट सोने का रेट क्या चल रहा है, Goodreturns.in के मुताबिक

10 ग्राम सोने का भाव 

शहर            गोल्ड का भाव
दिल्ली           54170
मुंबई            50,830
कोलकाता     52900
चेन्नई            51860

अब देखते हैं इन चार मेट्रो शहरों में 1 किलो चांदी का रेट क्या है

1 किलो चांदी का भाव 
शहर            चांदी का भाव
दिल्ली           63900
मुंबई            63900
कोलकाता    63900
चेन्नई           73100