Wednesday , February 12 2025
Breaking News

मध्य प्रदेश में जमातियों पर हुई सख्त कार्रवाई, पुलिस ने 36 लोगों को किया गिरफ्तार

देशभर में कोरोना वायरस बढ़ी तेजी से फैल रहा है। जिस वजह से सरकार इस वायरस को रोकने के लिए कई बड़े कदम उठा रही है लेकिन दूसरी तरफ सरकार के लिए तबलीगी जमाती के सदस्य भी सरकार के लिए एक बड़ी परेशानी बनकर सामने आए है। अब तक तमाम राज्य सरकार ने तबलीगी जमात के लोगों पर एक्शन लिया है लेकिन अब मध्यप्रदेश की सरकार ने भी 71 जमातियों पर एक्शन लिया है। प्रदेश में 71 जमातियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनमे से 35 जमातियों को जेल दिया गया। तो वहीं बकी 36 लोगों के वीजा की जांच चल रही है।

दरअसल गुरुवार मध्यप्रदेश के अलग-अलग थानों में 73 तबलीगी जमात के सदस्यों और उनकी मदद करने वाले 13 लोगों के खिलाफ के दर्ज किया गया था। इस दौरान इन लोगों पर शासकीय आदेश और वीजा उल्लंघन के साथ धारा 188, 269, 270 आईपीसी धारा 51 राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम धारा 13, 14 विदेशियों विषयक अधिनियम 1964 के तहत ये केस दर्ज किया गया था। इस दौरान 74 लोगों में 64 विदोश और 10 भारतीय थे। जिसके बाद अब इन सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत ने सभी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बता दें कि इन तमाम जमातियों ने भोपान पहुंचने के बाद स्थानिय पुलिस को जानकारी नहीं दी थी।

ये सभी भोपाल के अलग-अलग हिस्सों में छुपे हुए थे। पुलिस ने श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र से 14 जमातियों को गिरफ्तार किया था जिसमे 10 विदेशी, 4 भारतीय है। पिपलानी थाना क्षेत्र से भी कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें 12 विदेशी, 2 भारतीय है। इसके अलावा ऐशबाग से 23 जमाती को पकड़ा गया है। जिमें 19 विदेशी और 4 भारतीय थे। हालांकि इन लोगों से संपर्क में आने के बाद पुलिस ने कुछ भारतीयों को भी क्वारंटीइन किया है।