Breaking News

बहन आशा भोसले की इस एक गलती से भड़क गई थीं लता मंगेशकर, तोड़ दिए थे सारे रिश्ते

स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का आज 91वां जन्मदिन हैं। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड हस्ती से लेकर हजारों-लाखों फैंस लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। लता मंगेशकर का जन्म मध्यप्रदेस के इंदौर में हुआ था। उन्होंने सिंगिंग की दुनिया में महज 13 साल की उम्र में कदम रख दिया था। यानी की 40 के दशक से लगा मंगेशकर सिंगिंग कर रही हैंं। जिसके बाद लता मंगेशकर ने बॉलीवुड से लेकर तमाम फिल्म इंडस्ट्री के लिए हजारों गाने गए हैं। गायकी की दुनिया में अहम योगदान के लिए लता मंगेशकर ने तीन नेशलन अवॉर्ड मिल चुका हैं लेकिन आज स्वर कोकिला के जन्मदिन पर हम आपको उस किस्से बारे में बताते हैं। जिस वजह से लता मंगेशकर ने अपनी बहन आशा भोसले से सारे रिश्ते तोड़ दिए थे।

लता मंगेशकर और आशा भोसले दोनों ही सिंगिंग की दुनिया का बड़ा नाम हैं लेकिन बचपन से ही इन दोनों बहनों में काफी अलग चीजें हैं। आशा भोसले का मिजाज बचपन से ही काफी अलग रहा है। वह बचपन से ही नियमों को पसंद नहीं करती थी। आशा भोसले को नियमों में बंधना पसंद नहीं था। जिस वजह से वह कुछ अलग करना चाहती थी। महज 16 साल की उम्र में ही आशा ने 31 साल के गणपतराय भोसले से शादी कर ली। गणपत राय लता मंगेशकर के सेक्रेटरी हुआ करते थे। दोनों की उम्र के फासले की वजह से इस रिश्ते को किसी ने मंजूरी नहीं दी। लता मंगेशकर भी आशा और गणपत राय के रिश्ते को स्वीकार नहीं पाई। जिस वजह से दोनों बहनों दूरियां आ गई।

बता दें कि लता मंगेशकर के पिता के निधन के बाद घर की सारी जिम्मेदारी उन पर आ गई। लता मंगेशकर घर की बड़ी बेटी थी। जिस वजह से उन्होंने घर की जिम्मेदारी लेते हुए इसे बखूबी निभाया। जब आशा बड़ी हुईं, तो लता ने इसी जिम्मेदारी और गंभीरता की उम्मीद उनसे भी की। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। एक इंटरव्यू में खुद आशा ने बताया था कि लता मंगेशकर ने आशा और गणपत के इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दी थी। जिस वजह से दोनों में दूरियां आनी शुरू हो गई। लता और आशा के बीच काफी समय तक कोई बात नहीं हुई। हालांकि गणपतराव भोसले और आशा भोसले की शादी ज्यादा चल नहीं पाई। जिस वजह से दोनों अलग हो गए। वहीं, कुछ समय बाद दोनों बहनों में भी सब कुछ ठीक हो गया और आज आशा भोसले और लता मंगेशकर काफी करीब है।