Saturday , September 28 2024
Breaking News

दुल्हन के साथ लड़के ने की बहुत गंदी हरकत! दूल्हे का बन गया मुंह

इन दिनों शादियों का सीजन (Wedding Season) चल रहा है और सोशल मीडिया पर कई मजेदार वीडियोज (Funny Videos) भी वायरल हो रहे हैं। जिन्हें देखने से लोग भी खूब हंसी के ठहाके लगा रहे हैं। अब हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही। हैरानी वाली बात यह है कि वीडियो में दूल्हे के चेहरे का रंग उड़ा हुआ है और वह बेचारा सोच में है कि आखिर चल क्या रहा है। शादी के वायरल वीडियो (Wedding Viral Video) में एक लड़का दूल्हा-दुल्हन के बीच बैठा हुआ है और दुल्हन के साथ कुछ अजीब हरकत कर रहा है।

दुल्हन को बाहों में लिया
लड़का दोनों के बीच बैठा होता है और फिर अचानक से दुल्हन को अपनी बाहों में लेकर कुछ बोलने लगता है। वीडियो देखकर यह तो साफ तरह से पता नहीं चल पाया है कि आखिर वह दुल्हन के साथ कौन-सी हरकत कर रहा है। मगर दूल्हे का मुंह देखने लायक है। दूल्हा बेचारा सोच में है कि आखिर उसकी होने वाली पत्नी के साथ यह लड़का कर क्या रहा है। क्योंकि उसे भी कुछ ठीक तरह से दिख नहीं रहा, इसके बावजूद वह एकटक दोनों को देखता रहता है।

दुल्हन के साथ लड़के की इस हरकत का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया और इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कुछ लोग दूल्हे के मजे ले रहे हैं तो कुछ लोग दुल्हन को खरी-खोटी सुना रहे हैं। वीडियो को official_niranjanm87 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। लेकिन यह नहीं बताया गया कि आखिर वीडियो में नजर आ रहे लड़के ने दुल्हन के साथ क्या किया है। कुछ लोगों ने तो लड़के को पागल तक बता दिया है। बता दें, इन दिनों सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियोज को काफी पसंद किया जा रहा है।