Breaking News

दिलो पर राज करती है ये टीवी एक्ट्रेसेस, क्या आप जानते है इनका असली नाम ?

अपने बॉलीवुड के कई ऐसे सेलिब्रिटी के बारे में पढ़ा होगा, सुना होगा | जिन्होंने फिल्मो में आने के लिए अपना नाम बदल लिया | अगर ऐसे सितारों की लिस्ट बनाई जाये तो एक लम्बी लिस्ट तैयार हो जाएगी | वैसे इस लिस्ट में दिलीप कुमार से लेकर अक्षय और किआरा आडवाणी भी शामिल है | आज बॉलीवुड के ये सेलिब्रिटी अपने असल नाम की बजाय ऑन-स्क्रीन नाम से जाने जाते है | बता दे केवल फ़िल्मी सितारे ही नहीं टीवी के कई सितारे भी ऐसे है, जिन्होंने अपना नाम बदला है | आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस से मिलवाने जा रहे है, जिन्होंने किस्मत आजमाने के लिए अपना नाम बदल लिया |
रश्मि देसाई
 
 
उतरन टीवी सीरियल से पहचान बनाने वाली और बिग बॉस से धूम मचाने वाली रश्मि देसाई का असली नाम दिव्या देसाई है | उन्होंने एक अंकशास्त्री की सलाह पर अपना नाम बदल लिया था |
अनीता हसनंदानी
 
 
कसौटी जिंदगी की, काव्यांजलि जैसे टीवी सीरियल से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी आज टीवी की सफल एक्ट्रेस है | बता दे उनका असली नाम अनीता नहीं नताशा है |
निया शर्मा
 
 
निया टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस है | लेकिन उनका असली नाम नेहा शर्मा है | उन्होंने अपना नाम बदल लिया क्योंकि उन्हें नेहा नाम कॉमन लगता था | जबकि निया नाम उनके लिए स्टाइलिश था |
दलजीत कौर
 
 
दलजीत कौर टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस है | लेकिन दलजीत उनका असली नाम नहीं है | साल 2018 में उन्होंने अपने बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की थी | जिसमे उन्होंने अपने असली नाम का खुलासा किया था, उन्होंने बताया था कि उनका असली नाम दीपा है |
रिद्धिमा तिवारी
 
 
रिद्धिमा तिवारी का असली नाम श्वेता था | जानकारी के अनुसार अपने करियर की शुरुआत में उन्हें अपने इस नाम की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था | जिसके बाद उन्होंने अंकशास्त्र की मदद लेकर अपना नाम बदल लिया |
टिया बाजपेयी 
 
 
एक टीवी एक्ट्रेस के साथ साथ टिया एक अच्छी सिंगर भी है | उन्होंने फिल्मो में भी काम किया है | वैसे उनका असली नाम ट्विंकल बाजपेयी था, लेकिन अदाकारी की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया |