Breaking News

चेहरे के ये निशान बताएंगे , किस उम्र में उठानी पड़ेगी परेशानी…

जिस प्रकार ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के ग्रह और नक्षत्रो को देखकर उसके आने वाले कल और जीवन से जुडी कई बाते पता लगायी जाती है | उसी प्रकार समुद्र शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के अंगो, शरीर पर निशान, अंगो का आकार देखकर कई चीजों के बारे में पता लगाया जाता है | शरीर के अंगो से जुड़े सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति का चेहरा देखकर बताया जा सकता है कि व्यक्ति का जीवन कैसा होगा |
कब उसे खुशियां मिलेगी, कब उसे दुर्भाग्य का सामना करना पड़ेगा | समुद्र शास्त्र में चेहरे के ऐसे कुछ निशान और लक्षणों के बारे में बताया गया है, जो व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानी का संकेत होते है | आज हम आपको उन्ही निशानों और लक्षणों के बारे में बताने जा रहे है |
कान पर निशान
सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि यदि किसी व्यक्ति के कान पर जन्म से ही कोई निशान होता है | तो ये निशान इस बात का संकेत होता है कि उसका बचपन बड़ी मुश्किलों से गुजरा है |
नाक के मध्य में निशान या तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के नाक के मध्य भाग पर किसी प्रकार का निशान या तिल है | तो ये इस बात का संकेत माना जाता है कि व्यक्ति को अपनी आयु के 20वें वर्ष में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा |
चेहरे की तुलना में नाक का रंग
सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि यदि किसी व्यक्ति के नाक का रंग चेहरे की तुलना में हल्का या गहरा है | तो ये इस बात का संकेत होता है कि उस व्यक्ति को अपने जीवन के 40 वें दशक में दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है | ये समय उनके परिवार और करियर दोनों के लिए तनावपूर्ण साबित हो सकता है |
माथे पर निशान
अक्सर लोग कहते है की भाग्य की लकीरे माथे पर लिखी होती है | सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि यदि किसी व्यक्ति की के माथे यानी ललाट पर बुरा दिखने वाला निशान है, तो ये दोष की निशानी होता है | ऐसे निशान वाले व्यक्ति को किशोरावस्था में परेशानियों का सामना करना पड़ता है | साथ ही माता पिता से इनके संबंध भी अच्छे नहीं होते है |