Breaking News

गांव में विवाद सुलझाने गए दरोगा की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरोगा गांव में एक विवाद सुलझाने गए थे। दो भइयों के बीच झगड़ा था। एक ने दरोगा पर ही गोली दाग दी और फरार हो गया।

खंदौली थाने पर तैनात दरोगा प्रशांत यादव गांव में ही दो भाइयों के झगड़े को सुलझाने गए थे। पुलिस के मुताबिक बुधवार को नहर्रा गांव में आलू की फसल को लेकर विवाद हो रहा था।  दो भाइयों में छोटा भाईविश्वनाथ मजदूरों से उलझ रहा था। बड़े भाई ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर टीम के साथ पहुंचे दरोगा प्रशांत यादव जब मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे तभी विश्वनाथ ने उनकपर गोली दाग दी। प्रशांत के गले में गोली लगी। तुरंत पुलिस टीम उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद दोनों भाई फरार हो गए हैं। पुलिस की टीम दबिश दे रही है।