Breaking News

अगर आप भी खाते हैं ज्यादा तरबूज तो हो जाएं सावधान, जानिए इससे होने वाले नुकसान

गर्मी के मौसम में अक्सर लोग ऐसी चीजें खाने के बारे में सोचते हैं कि उनके बॉडी में पानी की मात्रा बढ़ जाये। ऐसे में तरबूज लोगों की पहली पसंद बन जाता है। गर्मियों के मौसम में तरबूज खाना किसको नहीं पसंद सभी तरबूज को पसंद करते हैं। इसमें करीब 92 प्रतिशत पानी होता है। वैसे तो तरबूज खाने के कई फायदे हैं मगर आज हम आपको तरबूज के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप भी गर्मियों के मौसम में ज्यादा तरबूज का सेवन करते हैं तो हो जाइए सावधान।

तरबूज से होने वाली समस्या
तरबूज शुगर के मरीजों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। असल में, तरबूज में नैचुरल शुगर की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। यह ब्लड शुगर लेवल बढ़ा देता है। तरबूज खाने से पहले शुगर के मरीजों को डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर कि सलाह के उन्हें तरबूज नहीं खाना चाहिए।

दिल के रोगी के लिए भी तरबूज बहुत नुकसान पहुंचाता है। तरबूज में ज्यादा मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। ऐसे में इसका ज्यादा सेवन करने से अनियमित दिल की धड़कन, वीक पल्स रेट आदि कई परेशानी हो सकती है।

केवल यही नहीं तरबूज खाने से पेट से संबंधित कई बीमारियां हो सकती है। तरबूज में सोर्बिटोल नामक शुगर कंपाउंड पाया जाता है जिसके कारण ऐसी परेशानी हो सकती है।

शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों को भी इससे दूर ही रहना चाहिए। असल में, तरबूज में लाइकोपीन की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में यदि आप शराब पीते हैं और तरबूज भी खाते हैं तो लिवर में सूजन का खतरा बढ़ सकता है।