Breaking News

‘ट्विटर से ज्यादा बैटिंग पर ध्यान दो’ तो धोनी ने ऐसे किया लाजवाब

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्हांेने कप्तानी कॅरिअर में आईसीसी के कई खिताब देश के लिए जीता है। उन्हें अपने कॅरिअर के दौरान कुछ मौकों पर फैंस की आलोचनाओं और सवालों का भी सामना करना पड़ा है। अब धोनी का एक 9 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। साल 2012 में एक फैंस ने धोनी को ट्विटर पर अपनी बैटिंग पर ध्यान लगाने के लिए कहा था। उसने धोनी को कहा कि ट्विटर से ज्यादा बैटिंग पर ध्यान दो। जिसका माही ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया है। धोनी जुलाई 2012 में श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे। ट्विटर पर एक यूजर ने उस दौरान धोनी को अपनी बैटिंग पर ही ध्यान देने को कहा था। इसके बाद धोनी के जवाब ने ट्विटर पर शानदार मजे लिये। धोनी ने उससे कुछ टिप्स भी मांगे। धोनी ने कहा कि सर, हां सर, कोई टिप्स सर। उनका यह ट्वीट अब काफी वायरल हो रहा है। लोग धोनी के अंदाज पर मजे ले रहे हैं। धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ अपने रांची वाले फार्म हाउस में समय बिता रहे हैं।

 

महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम की कप्तानी साल 2008 में संभाली थी। धोनी ने जब टीम की कप्तानी संभाली तो उनके पास कई चुनौतियां थी। उन्हें युवाओं को मौका देना और भविष्य के लिए टीम बनाना था। धोनी ने उन सभी चुनौतियों का सामना करते हुए भारतीय टीम को कई ऐतिहासिक पल दिए जो हमेशा के लिए गर्व के पल होंगे। भारत ने धोनी की कप्तानी में पहली बार टेस्ट में नंबर एक बनने का स्वाद चखा।

आईसीसी के तीनों खिताब पर कब्जा
महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत आईसीसी वर्ल्ड टी-20 (2007), क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011) और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी (2013) का तीनों फार्मेट का खिताब जीत चुका है। भारत 2009 में पहली बार टेस्ट में नंबर एक बना था। दिसंबर 2014 में धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। धोनी ने साल 2017 की शुरुआत में ही वनडे और टी-20 कप्तानी को भी उसी अंदाज में अलविदा कहा। वर्तमान में धोनी आईपीएल में जलवा दिखाया।