देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून दोबारा एक्टिव हो गया है| भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक इस हफ्ते देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) हो सकती है| दिल्ली में बीती रात से बारिश जारी है| जिसकी वजह से कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम लगा है|
वहीं अब मौसम विभाग मुंबई (Mumbai), उपनगर और महाराष्ट्र (Maharashtra) के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है| आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटे मुंबई और महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है| राज्य के कई जिलों में सुबह से तेज बारिश हो रही है|