Breaking News

तो इसलिए हिंदुधर्म में मंगलसूत्र माना जाता हैं खास

मंगलसूत्र हर सुहागन स्त्री के सुहाग की निशानी होती है। हिन्दू परम्परा के अनुसार शादी के बाद महिलाओं को बहुत सा श्रृंगार करती है, और कई ऐसे गहने होते है, जिन्हें शादी के बाद पहना अनिवार्य होता है। लेकिन क्या आप जानते है कि मंगलसूत्र क्यों पहना जाता हैं।

मंगलसूत्र का महत्व:

# इसकी तुलना किसी अन्य आभूषण से नहीं की जा सकती है। प्राचीन काल से ही मंगलसूत्र को विवाह के दौरान ही पहनाया जाता है और पति की मृत्यु के बाद ही उतारा जाता है।

# इसका खोना या टूटना अपशकुन माना गया है। इसे पति की कुशलता के साथ भी जोड़ा जाता है, इसलिए भी मंगलसूत्र पहनना अनिवार्य माना गया है।

# विवाहित स्त्री अपने पति के जीवन रक्षा और अपने वैवाहिक जीवन की रक्षा के लिए ही मंगलसूत्र पहनती है।मंगलसूत्र के काले मोती स्त्री औऱ उसके पति  को बुरी नजर से बचाते है।