Breaking News

WWE के पहलवान की संदिग्ध हालात में मौत

डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) रेसलिंग चैंपियनशिप के खिलाड़ी गांव पृथ्वीपुरा निवासी शुभम उर्फ राव पृथ्वी सिंह (24) की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वह सोमवार को उत्तम नगर में अपनी सात माह की बेटी से मिलने गया था लेकिन ससुरालवालों ने मिलने नहीं दिया। मरने से पहले उसने 59 सेकेंड का वीडियो बनाया है, जिसमें उसने ससुरालवालों और मकान मालिक को उसकी मौत का कारण बताया है।

राव पृथ्वी सिंह लगभग 100 डब्ल्यूडब्ल्यूई की रेसलिंग चैंपियन में जीत चुका है। अकादमी के संचालक द ग्रेट खली के बेहद नजदीकी थे। मंगलवार को पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के बहनोई जयप्रकाश ने बताया कि राव पृथ्वी सिंह जालंधर में रहता था। उसने 2020 में नोएडा निवासी सुरभि भाटिया से लव मैरिज की थी।

अभी उसके एक सात माह की बेटी है। सुरभि वर्तमान में उत्तम नगर में रह रही है। पिछले 4-5 दिन से पृथ्वी सिंह का पत्नी से अनबन चल रहा था। वह सोमवार को अपनी बेटी से मिलने दिल्ली गया था। पत्नी के मायके वालों ने बेटी से मिलने नहीं दिया। इस दौरान सुरभि भाटी की मां, स्वयं तथा उसके भाई ने उसके साथ झगड़ा किया और बाद में किसी चीज में पृथ्वी सिंह को जहरीला पदार्थ खिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई।