Breaking News

थाना परिसर में आयोजित हुआ महिला सशक्तिकरण

रिपोर्ट :भक्तिमान पांडेय रामसनेहीघाट – बाराबंकी जिले के असंद्रा  थाना परिसर में आयोजित किया गया नारी सशक्तिकरण थाना प्रभारी ने किया छात्राओं को जागरूक थाना प्रभारी जागरूक करते हुए नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वाबलंवन व सशक्तिकरण की जानकारी दी। थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं कभी कमजोर नहीं होती, उन्हें अपनी ताकत का अहसास करने की जरूरत है। साहस से हर मुसीबत का सामना किया जा सकता है।

वहीं महिला महिला कास्टेबल गीतांजलि तिवारी रुचि चौहान आदि कास्टेबल ने कहा कि नारी सशक्तिकरण, नारी स्वावलंबन व नारी सुरक्षा में पुरुष वर्ग को भी साथ देना होगा। प्रधानाचार्य सौरभ शुक्ला ने कहा कि नारी सशक्तिकरण तब पूरा होगा जब हम बेटियों को नारी सशक्तिकरण का पाठ पढ़ाने के साथ ही बेटों को भी अच्छे संस्कार देकर उन्हें अनुशासित बनाएंगे। इस अवसर पर सौरभ शिक्षा सदन देवीगंज के छात्रा उपस्थित रहे सौरभ शिक्षा सदन देवीगंज द्वारा महिला सशक्तिकरण का आयोजन जगह-जगह किया गया इस मौके पर एस एस आई अवधेश सिंह बृजेंद्र सिंह एसआई दीपेंद्र मिश्रा महिला कांस्टेबल पूनम ,सुमित्रा,स्वाति सिंह चौहान , कास्टेबल आलोक तिवारी, विपिन पांडेय, विक्की पटेल, रवि माथुर, के साथ अध्यापक व छात्र उपस्थित रहे