Breaking News

Tamil Nadu के मंडपन में एक नाव से 8 करोड़ का समुद्र जीव जब्त, श्रीलंका ले जाने की आशंका

भारतीय तट रक्षक बल (ICG) और तमिलनाडु(Tamil Nadu) वन विभाग ने तमिलनाडु के मंडपन में एक नाव से आठ करोड़ मूल्य का दो टन समुद्री जीव (Sea Cucumber) जब्त किया है। तस्करी की गुप्त सूचना मिलने पर अधिकारियों ने नाव का पीछा किया और संदेह के आधार पर जब्त कर लिया, जिसे तस्करी कर श्रीलंका ले जाने की आशंका थी ।

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के अनुसार, प्रतिबंधित समुद्री प्रजाति, सी कुकुम्बर के अवैध ट्रांसशिपमेंट के बारे में एक गुप्त सूचना मिली। जिस पर काम करते हुए रविवार सुबह ICG टीम हरकत में आई और तस्करी में शामिल संदिग्ध नाव को ट्रैक किया और संदेह के आधार पर जब्त कर लिया।

जिसके बाद एक बयान जारी किया गया हैं, जिसमे कहा गया हैं कि, “टीम ने 2 हजार किलो वजनी सी कुकुम्बर के 200 बोरे जब्त किए। ये नाव मंडपम के वेदालाई से लगभग 15 किलोमीटर दूर बिना क्रू मेंबर्स के पाई गई। बरामद समुद्री जीव की कीमत का अंदाजा करीब आठ करोड़ रुपये लगाया गया है।”

बता दे जांच करने पर यह पता चला कि इसे अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पार ट्रांसशिपमेंट के लिए बनाई गई थी। चीन और दक्षिण पूर्व एशिया में समुद्री खीरे की अत्यधिक मांग है। इससे पहले जुलाई के महीने में आईसीजी ने मंडपम में करीब 1200 किलो सी कुकंबर जब्त की थी और दो लोगों भी को गिरफ्तार किया गया था। भारत में सी कुकंबर को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची के तहत एक लुप्तप्राय प्रजाति के रूप में माना जाता है। इसकी तस्करी मुख्य रूप से रामनाथपुरम और तूतीकोरिन जिलों से मछली पकड़ने के जहाजों में तमिलनाडु से श्रीलंका के लिए तस्करी की जाती है।