Breaking News

Sony ने लॉन्च किया मोबाइल फोन से छोटा एसी, कीमत और खूबियां जानकर हो जाएंगे खुश

टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक और अजूबा Sony ने कर दिखाया है। इससे पहले हम पोर्टेबल और वियरेबल्स डिवाइस की बात करते थे। मगर अब Sony ने वियरेबल्स एसी लॉन्चिंग करके एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। Sony की यह वियरेबल एसी साइज में स्मार्टफोन से भी काफी छोटी है, इसे कहीं भी अपने साथ आप ले जा सकते हैं। Sony की वियरेबल एसी का नाम Reon Pocket रखा गया है। यह एक ऐप कंट्रोल्ड वियरेबल एयर कंडीशनर है। इसे पिछले साल रिलीज किया गया था। इसकी जापान में कीमत 138 डॉलर (करीब 14,850 रुपये) है। फिलहाल अभी भारत में यह नेकबैंड एसी कब लॉन्च की जाएगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

The Verge की रिपोर्ट के अनुसार Sony की वियरेबल्स एसी की अधिक डिटेल मौजूद नहीं है। मगर रिपोर्ट के अनुसार इसे सिंगल चार्ज में कई घंटों तक प्रयोग में लाया जा सकेगा। Reon Pocket 2 अपने वास्तविक मॉडल से डिजाइन की तरह ही दिखता है। मगर नये डिजाइन वाली Sony वियरेबल्स एसी परफॉर्मेंस में बेहद शानदार है। वियरेबल एसी के मुकाबले शरीर से निकलने वाली हीट को दोगुना तेजी से सोखकर शरीर के तापमान को कम कर देती है। यह अधिक पावरफुल कूलिंग परफॉर्मेंस के साथ आती है। Reon pocekt 2 में Sony की ओर से पसीना सोखने की क्षमता को अधिक है।

वहीं इससे पहले मॉडल को खास तरिके से डिजाइन टी-शर्ट के साथ पहनना होता था। मगर Sony की नई वियरेबल एसी को नेकबैंक के प्रकार ही गले में डालना होता है। यह गर्मी में गोल्फ या कोई अन्य गेम खेलने वालों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकती है। इसे बनाने के लिए Sony ने स्पोर्टवियर ब्रांड जैसे Le Coq Sportif, Munsingwear से पार्टनरशिप की है।