Breaking News

अखिल भारतीय पुलिस सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गये वरिष्ठ पत्रकार अमर बहादुर सिंह

बाराबंकी  राम सनेही घाट: अखिल भारतीय पुलिस सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता वरिष्ठ पत्रकारअमर बहादुर सिंह को बनाए जाने पर पूरे जनपद सहित क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने अपनी शुभकामनाएं बधाई राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को दिया। अखिल भारतीय पुलिस सहयोग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अंशुमान सिंह द्वारा संगठन को नई गति व नई ऊर्जा से भरपूर पुलिस विभाग को सरकार द्वारा हर सुविधा मुहैया कराए जाने तथा पुलिस को मूलभूत आवश्यकताएं ना पूरी होने के लिए उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाले जनपद बाराबंकी रामसनेहीघाट क्षेत्र के सम्मानित पूर्व जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता अमर बहादुर सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

श्री सिंह के मनोनयन से जहां पुलिस फोर्स की समस्याओं को शासन व प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे वही आम नागरिकों की समस्याओं को पुलिस द्वारा हल कराने का प्रयास करेंगे ।प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर संगठन के सभी पदाधिकारी सहित क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी। इस मनोनयन पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि आजादी के 70 वर्ष बीतने के बाद भी देश में आजादी मनाई जाती है हर विभाग को भारतीय कानून के तहत कार्य करने का नियम है जबकि पुलिस विभाग में अंग्रेजी हुकूमत का काला कानून 1861 एक्ट आज भी लागू है जो अभी तक नहीं हटाया जा सका ।

यही नहीं अन्य विभागों के कर्मचारी अधिकारी अपने जिले ब्लॉक तहसील में रह सकते हैं जबकि पुलिस कर्मचारी गृह जनपद से 200 किलोमीटर घर परिवार से दूर रहकर कानून व्यवस्था तथा आम नागरिकों की सुरक्षा 24 घंटे ड्यूटी कम वेतनमान पर करने को मजबूर हैं। आवासीय सुविधा भी नहीं है मैं सरकार से गुजारिश करूंगा कि वह पुलिस विभाग की समस्याओं का निस्तारण करें और अंग्रेजी हुकूमत का काला कानून अट्ठारह सौ इकसठ एक्ट समाप्त करें ।