Breaking News

सहारनपुर : पुलिस हिरासत से फरार हुआ बदमाश गिरफ्तार

रिर्पोट :- गौरव सिंघल, वरिष्ठ संवाददाता, सहारनपुर मंडल।
सहारनपुर (दैनिक संवाद न्यूज ब्यूरो)। पुलिस हिरासत से फरार हुआ बदमाश महताब उर्फ मटरू को पुलिस ने बीती देर रात सहारनपुर के एक कैफे से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने आज बताया कि इस मामले में दो पुलिसकर्मियों कांस्टेबिल बिजेंद्र सिंह और होमगार्ड निरंजन के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसएसपी डा. एस चनप्पा ने इन दोनों को लापरवाही के आरोप में आज निलंबित कर दिया।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि बुधवार को महताब उर्फ मटरू को दो पुलिसकर्मी दीवानी कचहरी लेकर आ रहे थे। बदमाश महताब के कहने पर सिपाही बिजेंद्र ने उसकी हथकड़ी खोल दी। बदमाश महताब उर्फ मटरू हथकड़ी खुलने के बाद चलते तिपहिया वाहन से कूदकर फरार हो गया। यह वारदात थाना सदर बाजार क्षेत्र में हुई थी। बदमाश की फरारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। एसएसपी डा. चनप्पा के निर्देश पर देर रात तक पुलिस ने महताब की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया। एसपी सिटी ने बताया कि थाना नकुड़ पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ महताब को उसके गांव धोराला से गिरफ्तार किया था। अदालत में पेशी से पहले ही वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।