Breaking News

जनसेवा ही मानव का सच्चा धर्म हैं- राहुल राज रस्तोगी

प्रभाकर तिवारी “सर्वेश” – बाराबंकी
बाराबंकी- भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी जी द्वारा भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के निर्देशन में लगातार  खाद्यान्न वितरण व कोरोना वारियर्स को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य अनवरत जारी है इसी क्रम में  राहुल राज रस्तोगी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद बाराबंकी में युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अमरजीत श्रीवास्तव व पूर्व सांसद प्रियंका रावत के प्रतिनिधि अमित विक्रम सिंह सहित विभिन्न पदाधिकारियों से  बात की।
श्री राहुल राज रस्तोगी ने आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड करने, मास्क वितरित करने, असहाय व्यक्तियों को भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के बारे में जानकारी ली तथा यह आग्रह किया कि लोगो को दो गज की दूरी बारे में जरूर समझाया जाए।
युवा मोर्चा के सदस्यों द्वारा अति उत्साह में नियमो का उल्लंघन न होने पाए। एक अनुशासित पार्टी के कार्यकर्ता के लिए यह परीक्षा की घड़ी है।इस वक्त विभिन्न क्षेत्रों के लिए भोजन व्यवस्था के लिए युवा मोर्चो के सदस्यों की टीम बनाकर उनको जिम्मेदारी सौंपी जाए।