Breaking News

तीन सड़कों के लोकार्पण के साथ कई जनसभाओं को राज्यमंत्री सुरेश पासी ने किया संबोधित

 रिपोर्ट : सुशील मिश्रा अमेठी:  विकासखंड शुकुल बाजार के अंतर्गत ग्रामसभा हुसैनपुर में राज्यमंत्री सुरेश पासी ने एक साथ विधिवत पूजन करते हुए तीन इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान समाजसेवी सतीश मिश्रा के नेतृत्व में एक जनसभा का आयोजन किया गया था जहां राज्यमंत्री सुरेश पासी ने जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की 4 साल की उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि जहां दिल्ली में और लखनऊ में भाजपा की सरकार है यानी केंद्र में और राज्य में भाजपा की सरकार है वही भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि गांव में भी भाजपा की सरकार बने।
इसके लिए क्षेत्र पंचायत जिला पंचायत सदस्य एवं प्रमुख तथा जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा के हो तथा ग्राम प्रधान भी भाजपा के हो तभी गांव का विकास संभव है। उसके बाद राज्यमंत्री सुरेश पासी भटपुरवा गांव पहुंचे जहां लोगों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया उसके बाद राज्यमंत्री सुरेश पासी पूरे बख्शी गांव पहुंचे। जहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला मंडल अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह तथा जिला प्रवक्ता चंद्रमौली भाजपा नेत्री  उपमा सरोज सहित कई दिग्गज भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।
वहां भी राज्यमंत्री सुरेश पासी ने जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला इसके बाद राज्यमंत्री सुरेश पासी किशनी पहुंचे वहां भी जनसभा को संबोधित किया उसके बाद राज्यमंत्री सुरेश पासी बाहरपुर पहुंचे जहां मंत्री महोदय तीन घंटा लेट पहुंचे पांच बजे के प्रोग्राम की जगह पर राज्यमंत्री आठ बजे रात में पहुंचे लेकिन भीड़ टस से मस नहीं हुई यह उनकी लोकप्रियता विकासवादी छवि को दर्शाता है उसके बाद राज्यमंत्री सुरेश पासी सड़क के रास्ते से सीधा लखनऊ आवास के लिए रवाना हुए।इस दौरान हुसैनपुर में आयोजक सतीश मिश्रा द्वारा पत्रकारों सहित आम जनमानस को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया इस दौरान राज्यमंत्री सुरेश पासी ने पंडित अवतल बिहारी बाजपेई द्वारा रचित पंक्तियों को दोहराते हुए कहा  भारत जमीन का टुकड़ा नहीं,
जीता जागता राष्ट्रपुरुष है।
हिमालय मस्तक है, कश्मीर किरीट है,
पंजाब और बंगाल दो विशाल कंधे हैं।
पूर्वी और पश्चिमी घाट दो विशाल जंघायें हैं।
कन्याकुमारी इसके चरण हैं, सागर इसके पग पखारता है।
यह चन्दन की भूमि है, अभिनन्दन की भूमि है,
यह तर्पण की भूमि है, यह अर्पण की भूमि है।
इसका कंकर-कंकर शंकर है,
इसका बिन्दु-बिन्दु गंगाजल है।
हम जियेंगे तो इसके लिये
मरेंगे तो इसके लिये। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, प्रमुख प्रत्याशी भूपेंद्र विक्रम सिंह सोनू सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष जसकरण सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री महेंद्र कुमार शुक्ला, समाजसेवी रमेश शुक्ला,  राजेंद्र रावत, हरकेश तिवारी प्रशांत शुक्ला, सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।