Breaking News

बेटियों को पढ़ा लिखाकर आत्मनिर्भर बनाएं : कुलतार संधवा

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह सधवां ने लड़कियों के सशक्तिकरण पर जोर दिया और माता-पिता से कहा कि वे अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाएं ताकि वह पढ़-लिखकर आत्मनिर्भर बनें और देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में बराबरी की भूमिका निभा सके।
एक संस्था द्वारा गांव घुडका में 5101 लड़कियों की लोहड़ी मनाने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधान सभा स्पीकर ने कहा कि किसी भी देश और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए लड़कियों को शिक्षित और सशक्त


विधानसभा स्पीकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सभी वर्गों के कल्याण और विकास के लिए वचनबद्ध है और सरकार महिलाओं को आगे बढऩे के लिए समान अवसर प्रदान कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने माताओं को अपने बच्चों को मातृभाषा से जोड़े रखने के लिए भी प्रेरित किया।
पंजाब के एन.आर.आई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और वित्त मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य लड़कियों को बढिया शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान कर सशक्त बनाना है, जिसके लिए सरकार लगातार गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने महिलाओं को नशे के खिलाफ खड़े होने का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है, जिसमें महिलाओं को आगे बढक़र योगदान देना चाहिए।
इस मौके पर एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, ने एन.जी.ओ.को विवेकाधीन कोष से 5 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह सधवां, एन.आर.आई मामलो के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने 11 लडकियों को भी सम्मानित किया।
इस मौके पर विधायक शीतल अंगुराल, पंजाब एग्रो के चेयरमैन मंगल सिंह, एस.डी.एम. अमनपाल सिंह, आप नेता जोगिंदर सिंह मान, प्रिं. प्रेम कुमार, दीपक बाली आदि भी मौजूद रहे।