Breaking News

भारतीय मूल की प्रिया सुंदरेशन राइजिंग स्टार अवार्ड के लिए हुई नॉमिनेट

अमेरिकी के एरिजोना राज्य की सीनेटर प्रिया सुंदरेशन ने एक बड़ी उपलब्धी हासिल की है और उन्हें एमिलीज लिस्ट द्वारा प्रतिष्ठित गैब्रिएल गिफर्ड्स राइजिंग स्टार पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। उनके मतदान अधिकार, पर्यावरण संरक्षण और प्रजनन अधिकार जैसे मुद्दों को मान्यता दी गई है।

प्रिया सुंदरेशन की उपलब्धियां
एरिज़ोना के 18वें सीनेट जिले के प्रतिनिधि के रूप में प्रिया सुंदरेशन राज्य की राजनीति में एक शक्तिशाली महिला के रूप में उभरी हैं।
उन्होंने गर्भपात पर कड़े प्रतिबंधों का कड़ा विरोध किया।
उन्होंने गर्भनिरोधक तक पहुंच की रक्षा के लिए एक विधेयक पेश किया है।
एरिज़ोना सीनेट में अल्पसंख्यक नेता के रूप में कार्य करते हुए वह प्रमुख समितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उन्हें 2023 में राइजिंग एनवायरनमेंटल लीडर अवार्ड से किया गया था सम्मानित।

सुंदरेशन का कहां हुआ था जन्म और कहां से की पढ़ाई?
सुंदरेशन का जन्म टक्सन, एरिजोना में एक भारतीय-अमेरिकी परिवार में हुआ था।
उन्होंने कानून और वकालत को मिलाकर अपना करियर बनाया है।
उन्होंने 2006 में MIT से केमिकल इंजीनियरिंग में विज्ञान स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
2011 में एरिजोना विश्वविद्यालय से ज्यूरिस डॉक्टर और प्राकृतिक संसाधन अर्थशास्त्र में मास्टर्स की उपाधि प्राप्त की।
उनके कानूनी करियर में पर्यावरण रक्षा कोष, वाशिंगटन डीसी में पिल्सबरी विन्थ्रोप शॉ पिटमैन और कैम्ब्रिज, एमए में पीए कंसल्टिंग ग्रुप में भूमिकाएं शामिल हैं।
दो बच्चों की मां सुंदरेशन विज्ञान आधारित नीतिगत समाधानों और अपने समुदाय पर स्थायी प्रभाव डालने के लिए समर्पित हैं।

बता दें, एरिजोना की पूर्व कांग्रेस सदस्य और बंदूक नियंत्रण समर्थक गैब्रिएल गिफर्ड्स राइजिंग स्टार पुरस्कार इस वर्ष के अंत में एमिलीज़ लिस्ट द्वारा प्रदान किया जाएगा।