Breaking News

Gold के दामों में आज आई बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, फटाफट चेक करें नए रेट्स

सोने के दामों (Gold Price Today) में आज काफी गिरावट हुई है। आज इंडियन मार्केट में सोने और चांदी के दाम कम हुए हैं। MCX पर सोना वायदा 0.3% गिरावट के साथ 47,776 रुपये पर आ गया, जबकि चांदी 0.5% गिरकर 69, 008 प्रति किलोग्राम पर आ गई। इंटरनेशनल मार्केट में गुरुवार को सोना स्थिर रहा। रॉयटर्स के मुताबिक अमेरिकी सोना वायदा 0.1% बढ़कर 1,804.30 डॉलर प्रति औंस पर चला गया है। फेडरल रिजर्व की जून की मीटिंग में पता चला कि अधिकारियों ने कहा कि आर्थिक सुधार पर इसका पर्याप्त प्रगति लक्ष्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।

8,750 रुपये सस्ता हुआ सोना

पिछले साल समान अवधि में MCX पर 10 ग्राम सोने की कीमत 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। आज सोना अगस्त वायदा MCX पर 47700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, यानी अब भी लगभग 8750 रुपये सस्ता है।

Good Returns वेबसाइट के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने के भाव 10 ग्राम पर 47,970 और 100 ग्राम पर 4,79,700 पर है। यदि प्रति 10 ग्राम देखें तो 22 कैरट सोना 46,970 पर है। प्रमुख शहरों में सोने के दाम में राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट के सोने के भाव 46,800 और 24 कैरेट सोने के भाव 50,850 पर है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 46,970 और 24 कैरेट सोना 47,930 में बिक रहा है।

बात करें अगर कोलकाता की तो यहां 22 कैरेट सोना 47,200 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,900 रुपए हैं। चेन्नई में 22 कैरेट सोने के दाम 45,150 और 24 कैरेट 49,250 रुपए है। वहीं चांदी वेबसाइट के अनुसार, प्रति किलोग्राम चांदी के दाम 70,000 रुपए प्रति किलो है। राजधानी दिल्ली में चांदी 68,800 रुपए प्रति किलो मिल रही है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी के दाम 68,800 रुपए प्रति किलो है। चेन्नई में चांदी के भाव 74,900 रुपए प्रति किलो बिक रही है।