सुपरस्टार सलमान खान (Salman khan) का शुक्रवार को 59 बर्थडे है और इस मौके पर उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) ने हमेशा की तरह एक रात पहले बर्थडे पार्टी रखी। इस पार्टी में सलमान, पूरा खान परिवार और कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंते। पार्टी में सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स ही थे। अर्पिता के घर जाते हुए सलमान स्पॉट हुए थे।
कौन-कौन पहुंचा पार्टी में
सलमान के अलावा अरबाज खान पत्नी शूरा के साथ पहुंचे, भाई सोहेल खान भी आए बेटे निर्वाण के साथ। सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी पार्टी में जाती दिखीं। उनके चेहरे पर बड़ी स्माइल थी। सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड रहीं संगीता बिजलानी भी पार्टी में पहुंचीं। सलमान के क्लोज फ्रेंड बॉबी देओल, रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा भी पार्टी में पहुंचे।
सलमान के बर्थडे पर फैंस को गिफ्ट
बता दें कि सलमान के बर्थडे पर फैंस के लिए स्पेशल गिफ्ट आने वाला है। शुक्रवार को सलमान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर का टीदर रिलीज होने वाला है। गुरुवार को सलमान ने पोस्ट किया, सभी से कल सुबह 11.07 बजे मिलता हूं..सिकंदर के टीजर के साथ।
कैसी होगी सिकंदर की स्टोरी
फिल्म की बात करें तो इसे एआर मुरुगादॉस डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। फैंस दोनों की कैमिस्ट्री देखने के लिए एक्साइटेड हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर ने बताया था कि यह फिल्म धमाकेदार एक्शन से भरी होगी। इसके अलावा यह फिल्म आपको इमोशनल करेगी और एक पावरफुल सोशल मैसेज भी देगी।