देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) का निधन हो गया है। इस खबर को सुनकर पूरा देश दुखी और सदमे में है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स (Bollywood celebs) ने भी मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया है। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
बॉलीवुड सेलेब्स के मैसेज
संजय दत्त ने लिखा, काफी दुख हुआ डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर। उनका योगदान भारत के लिए कोई नहीं भूल सकता।
सनी देओल ने लिखा, मैं डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन से काफी दुखी हूं। एक विजनरी नेता जिन्होंने भारत के इकोनॉमिक लिबरलाइजेशन को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी बुद्धिमत्ता, निष्ठा और राष्ट्र के विकास में योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। मेरी हार्दिक संवेदनाएं।
रितेश देशमुख ने मनमोहन सिंह और अपने पिता की तस्वीरें शेयर कर लिखा, आज हमने भारत के सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्रियों में से एक को खो दिया है। वह व्यक्ति जिन्होंने भारत के आर्थिक विकास को गति दी। ईश्वर उनकी आत्मा को शाश्वत गौरव प्रदान करें।मनोज बाजपेयी ने लिखा, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। एक राजनेता जिनका हमारे देश के विकास के हर पहलू में योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
बता दें कि भारत सरकार ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर देशभर में 7 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। शुक्रवार के सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।