लुधियाना के दुगरी थाना के इलाके में आज सुबह पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में दोनों बदमाशों ने पुलिस पर जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों को अस्पताल भर्ती करवाया गया। पुलिस को उनसे हथियार भी बरामद हुई है।
घायल बदमाशों की पहचान सुमित और मुनीष उर्फ टोनी के रूप में हुई जो भाई शहीद सिंह नगर के रहने वाले हैं। टोनी पर 15 मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि यह बदमाश किसी वारदात की फिराक में थे। वहीं बता दें कि उक्त बदमाशों को पुलिस फायरिंग मामले में पकड़ने के लिए गई थी। बदमाशों ने 22 फरवरी को फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था।