Breaking News

देवबंद : ईद-उल-अजहा को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिन्द केराष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने जारी की अपील, प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करें मुसलमान

रिर्पोट :- गौरव सिंघल, वरिष्ठ संवाददाता, सहारनपुर मंडल।
देवबंद (दैनिक संवाद न्यूज ब्यूरो)। ईदउल अजहा को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिन्द के राष्ट्री अध्यक्ष मौलाना  
अरशद मदनी ने आज अपील जारी करते हुए कहा कि मुसलमान बकरीद पर प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी  करे। मदनी ने मुसलमानों से जानवरों के अवशेष को दफन करने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और स्वास्थ्य विभाग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने का भी आवाहन किया।
मौलाना अरशद मदनी ने कहा की कोरोना बीमारी को देखते हुए मुसलमान स्वास्थ्य विभाग की गाईड लाईन का पालन करते हुए ईद-उल-अजहा का त्यौहार मनाए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर भी कुर्बानी करने से रोका जाए तो वहां के मौअज्जिज लोग
प्रशासन को विश्वास में लेकर कुर्बानी की प्रक्रिया सुनिश्चित कराएं। मदनी ने कहा कि बेहतर है कि सूरज निकलने के 20 मिनट के बाद संक्षिप्त रूप से नमाज और खुत्बा अदा कर कुर्बानी की जाए। मौलाना मदनी ने कहा की मुसलमान प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी न करे। मौलाना मदनी ने लोगों को मास्क लगाने, शारीरिक दूरी और साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखने की जरूरत बताई।