Breaking News

नागरिकों को जल्द 40 से अधिक सेवाएं उनके दरवाजों पर मिलेंगी : अमन अरोड़ा

मुख्यमंत्री भगवंत मान की वचनबद्धता अनुसार राज्य के नागरिकों को उनके दरवाजों पर निर्विघ्न सेवाएं प्रदान करने के लक्ष्य की पूर्ति के लिए शासन सुधार और जन शिकायत के बारे मंत्री अमन अरोड़ा ने राज्य में डोर-स्टैप सर्विस डिलीवरी (डीएसडी) प्रोजैक्ट शुरू करने से पहले तैयारियों का जायज़ा लिया।


यहां अपने दफ्तर में एक उच्च-स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए अमन अरोड़ा ने शासन सुधार विभाग (डीजीआर) के सीनियर अधिकारियों और सेवा केंद्र ऑपरेटर के साथ डोर-स्टैप सर्विस डिलीवरी से सम्बन्धित सभी गतिविधियों की तैयारी के बारे विस्तृत समीक्षा की।

अमन अरोड़ा ने कहा कि राज्य में जल्द ही डोर-स्टैप सर्विस डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह प्रोजैक्ट शुरू होने से राज्य के लोग 40 से अधिक नागरिक केंद्रित सेवाएं अपने दरवाजों पर प्राप्त कर सकेंगे, जो लोगों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी क्योंकि इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए उनको किसी भी दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा।

उन्होंने आगे बताया कि डोर-स्टैप सर्विस डिलीवरी प्रोजैक्ट का मकसद नागरिकों को उनको घरों में सीधे तौर पर सरकारी सेवाएं प्रदान करना है, जिससे पारदर्शिता, सुविधा और पहुंच योग्यता को यकीनी बनाया जा सके। नागरिक एक समर्पित हैल्पलाइन नंबर डायल करके और अपनी सुविधा अनुसार मुलाकात का समय तय करके सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर प्रशिक्षण प्राप्त स्टाफ निर्धारित समय पर उनके घर जायेगा और ज़रूरी कागज़ी कार्यवाही मुकम्मल करने के उपरांत फीस इक_ी करेगा और काम मुकम्मल करके देगा। बताने योग्य है कि यह सब प्रक्रिया नागरिकों के घरों में ही मुकम्मल की जाएगी।
सेवा केन्द्रों के संचालन को नए ऑपरेटर को तबदील करने सम्बन्धी प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने सेवा केन्द्रों को चलाने के लिए एक नए सेवा आपरेटर की नियुक्ति की है। नए ऑपरेटर की तरफ से जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि सेवा केंद्र के संचालन को नए सर्विस ऑपरेटर को तबदील करते हुए लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।