Breaking News

BJP का ‘ऑपरेशन लोटस’ दिल्ली में फेल, CM की बैठक में आए 53 विधायक : AAP

आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी का ‘ऑपरेशन लोटस’ दिल्ली में फेल हो गया है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक में पार्टी के 62 में से 53 विधायक शामिल हुए। बकौल पार्टी, स्पीकर विदेश में…मनीष सिसोदिया हिमाचल प्रदेश में हैं…मुख्यमंत्री ने अन्य विधायकों से बात की…सभी विधायकों ने कहा कि ‘हम…केजरीवाल जी के साथ हैं’।

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ऑपरेशन लोटस दिल्ली में विफल हो चुका है। हमारे 62 में से 53 विधायक मौजूद हैं। स्पीकर देश के बाहर हैं और मनीष सिसोदिया हिमाचल प्रदेश में हैं। बाकी विधायकों से मुख्यमंत्री ने बात की और सभी विधायकों ने कहा है कि वे आखरी सांस तक अरविंद केजरीवाल के साथ हैं।

यह लोग (भाजपा) हमारे 40 विधायक तोड़ना चाहते थे और हर विधायक को 20 करोड़ रुपए दिए जाने थे। इस हिसाब से 800 करोड़ रुपए होते हैं। यह भाजपा के पास कहां से आए? क्या ED, CBI इसे ढूंढेंगी?

बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और AAP के अन्य विधायक महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों ने मनीष सिसोदिया के घर पर करीब 14 घंटो तक रेड की, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। रेड के अगले दिन इन्होंने मनीष सिसोदिया को संदेश भेजा कि आप केजरीवाल को छोड़ दिजिए। कुछ विधायकों को लेकर हमारे साथ आएं। हम केजरीवाल की सरकार गिराकर आपको CM बना देंगे।

ये पिछले कुछ दिनों से हमारे विधायकों के पीछे पड़े हैं। एक-एक MLA को 20-20 करोड़ का ऑफर दिया जा रहा है। हमारा एक भी MLA अभी तक नहीं टूटा है। हम कट जाएंगे पर देश के साथ दगा नहीं करेंगे।