Breaking News

दिल्ली से चंडीगढ़ घूमने आई महिला के साथ मोहाली के होटल में बड़ा हादसा

मोहाली के जीरकपुर के एक होटल की दूसरी मंजिल से गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। यह महिला अपने पति के साथ दिल्ली से चंडीगढ़ घूमने आई थी। ढकोली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक महिला की पहचान सृष्टि पत्नी ऋतिक निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ वह बालकनी में बैठी थी।

मृतका के पति ऋतिक के भी बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि महिला को एक दिन पहले चक्कर आने पर निजी अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। सृष्टि को फिर से चक्कर आया तो वह होटल की बॉलकनी में बैठ गई। इस दौरान यह हादसा हो गया।