Breaking News

आयुष मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी और उनके पोते ने करोना को मात देकर जीती जंग, चिकित्सकों ने फूलों का गुलदस्ता देकर हॉस्पिटल से दी विदाई

रिर्पोट :- गौरव सिंघल, वरिष्ठ संवाददाता, सहारनपुर मंडल

सहारनपुर (दैनिक संवाद न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली है।आयुष मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी में कोरोना लक्षण मिलने के बाद पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती किया गया था।

आज मंत्री धर्म सिंह सैनी और उनके पौते अर्णव को इलाज के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है। छुट्टी के दौरान हॉस्पिटल के स्टाफ ने मंत्री धर्म सिंह सैनी और उनके पौत्र को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर विदाई दी। आयुष मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी के ठीक होने के बाद घर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं उनके चाहने वालों में खुशी का माहौल है।