Breaking News

सहारनपुर जनपद में आयुष मंत्री डा धर्म सिंह सैनी समेत 10 की रिर्पोट कोरोना पाजिटिव आने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में मचा जबरदस्त हडकंप

रिपोर्ट :- गौरव सिंघल,वरिष्ठ संवाददाता, सहारनपुर मंडल।
सहारनपुर (दैनिक संवाद न्यूज ब्यूरो) उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. धर्मसिंह सैनी की आज कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंत्री डा धर्म सिंह सैनी की कोरोना रिर्पोट पाॅजिटिव आने की खबर से पूरे जनपदभर के लोगो, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में जबरदस्त हडकंप मच गया।मंत्री धर्मसिंह सैनी समेत आज सहारनपुर जिले में 10 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
सीएमओ सहारनपुर डाक्टर बीएस सोढी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को आयुष मंत्री डा धर्म सिंह सैनी की कोरोना रिर्पोट पाजिटिव आई है। जिला प्रशासन ने आयुष मंत्री डा सैनी को  क्वॉरेंटाइन के लिये पिलखनी मेडिकल कॉलेज में भेजा है। जानकारी के अनुसार आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी के पूरे परिवार को होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। सीएमओ डॉ बीएस सोढी ने आयुष मंत्री डा धर्म सिंह सैनी की कोरोना रिर्पोट पाजिटिव आने की पुष्टि की है। इसके अलावा सहारनपुर जनपद के ही कस्बा देवबंद में शनिवार को चार कोरोना पाजिटिव केस मिले है।
जिसमें से एक गांव दुगचाडी का निवासी है, दूसरा देवबंद की गांधी कालौनी का निवासी है, तीसरा देवबंद के मोहल्ला लहसवाडा का निवासी है और नगर की नवीन मंडी में आढती है। चौथी देवबंद के गांव बाबूपुर नगली महिला है। देवबंद सीएचसी प्रभारी डा इंद्राज सिंह ने आज देवबंद के उक्त चारो कोरोना पाजिटिव आए केसो की पुष्टि करते हुए बताया कि आज देवबंद के चार लोग कोरोना पाजिटिव आए है। जिसमें से एक गांव दुगचाडी का निवासी है। दुगचाडी गांव निवासी युवक की उम्र 40 वर्ष है। उक्त युवक नोएडा में इलैक्टीशियन का काम करता था। वह 30 जून को कैब से अपने परिवार के साथ देवबंद आया था। दूसरा युवक देवबंद की गांधी कालोनी का निवासी है। उसकी उम्र 20 वर्ष है। उक्त युवक नांदेड महाराष्ट में पार्लर में काम करता था।
29 जून को देवबंद आया था। डा इंद्राज सिंह ने बताया कि कोरोना पाॅजिटिव आए उक्त दोनो युवको के परिवार में कुल मिलाकर 19 लोग है, जिनके अब सैंपल लिए जांएगे। दोनो संक्रमितो को ग्लोकल कोविड-19 अस्पताल भेजा जा रहा है। देवबंद सीएचसी अधीक्षक डा. इंद्राज सिंह ने बताया कि देवबंद में तीसरा कोरोना पाजिटिव केस नगर के मौहल्ला लहसवाड़ा निवासी मंडी के एक आढती का है। उन्होने बताया कि मंडी समिति के 16 सैंपल लिए गए थे। उनमें से आज एक आढती पॉजिटिव आया है। उन्होने बताया कि चौथा कोरोना पाजिटिव केस गाजियाबाद स्थित अपने मायके से अपनी ससुराल देवबंद के गांव बाबूपुर लौटी महिला का है।इस महिला की उम्र 22 साल के करीब है।
इसकी ससुराल देवबंद के गांव बाबूपुर में है। वह अपने मायके गाजियाबाद से अपने भाई और पुत्र के साथ आई थी। जिसका सैंपल लिया गया था और वह पॉजिटिव आया है। डा इंद्राज सिंह ने बताया कि कुछ पाॅजिटिव आए लोगो के संपर्क में रहे 16 एसडीएम कोर्ट के लोगो और 6 सैनपुर गांव के लोगो के आज सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे है। उन्होने बताया कि लालवाला गांव वाला एक पाॅजिटिव केस हाॅट-स्पाट में जुडेगा। उन्होने बताया कि लालवाला हाट-स्पाट के अब कुल 8 पाजिटिव केस हो गए है। उन्होने बताया कि आज कुल 32 लोगो के सैंपल लिए गए है। उन्होने बताया कि देवबंद में अब एक्टिव केस की संख्या 19 हो गई है। उधर एक केस  रामपुर मनिहारान क्षेत्र का पाजिटिव आया है और पांच महानगर के रहने वाले पाजिटिव आए हैं। जबकि राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई हैं। उधर, छह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की निगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हे डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 425 के करीब हो गई है। जबकि 347 के करीब लोग स्वस्थ होकर घर चले गए। अब जनपद में 78 के करीब एक्टिव केस बचे हैं। जबकि हाट-स्पाट की संख्या बढकर 17 के करीब हो गई है।