Breaking News

21 साल बाद मिस यूनिवर्स का खिताब आया भारत के हाथ, चंडीगढ़ की हरनाज कौर संधू बनी विनर

भारत को सौन्दर्य के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। मिस यूनिवर्स 2021 में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए हरनाज कौर संधू ने 70वें मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया है। ज्ञात हो कि भारत ने यह खिताब 21 साल के लंबे समय के बाद जीता है। 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता सोमवार सुबह इजराइल के इलियट में आयोजित की कई। इस प्रतियोगिता में भारत की हरनाज कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मिस यूनिवर्स 2021 बन गई हैं। हरनाज से पहले साल 2000 में यह टाइटल लारा दत्ता ने जीता था। भारत ने अब तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है।

शीर्ष तीन में ये रही सौन्दर्य की मल्लिका

  • हरनाज कौर संधू पहले स्थान पर रहीं।
  • मिस पराग्वे दूसरे नंबर पर रहीं।
  • मिस साउथ अफ्रीका तीसरा स्थान पर जगह बनाने में कामयाब हुईं।

मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू

हरनाज कौर संधू भारत के चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। उनका जन्म सिख परिवार में हुआ था। हरनाज फिटनेस और योग लवर हैं। 2017 में हरनाज ने मिस चंडीगढ़ का खतिाब जीता था। इसके एक साल बाद 2018 में हरनाज को मिस मैक्स इमर्जंिग स्टार इंडिया 2018 के ताज से नवाजा गया था। दो प्रतिष्ठति खिताब जीतने के बाद हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया। जहां वे टॉप 12 तक जगह बनाने में कामयाब हुईं थी। संधू ने साल 2017 में टाइम्स फ्रेश फेस जीता, 17 साल की उम्र में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व किया बाद में उन्होंने मिस दिवा यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता। संधू ने कुछ पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।

अभिनेत्री-मॉडल हरनाज संधू ने 80 देशों के प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए 21 साल बाद भारत ने खिताब अपने नाम किया। संधू से पहले केवल दो भारतीयों साल 1994 में  सुष्मिता सेन और साल 2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है। चंडीगढ़ निवासी मॉडल जो पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए की पढ़ाई कर रही हैं। उनको पिछले साल की मिस यूनिवर्स मेक्सिको की एंड्रिया मेजा ने ताज पहनाया। अंतिम प्रश्न और उत्तर दौर के दौरान संधू से पूछा गया कि वह युवा महिलाओं को क्या सलाह देंगी कि वे आज जिस दबाव का सामना कर रही हैं, उससे कैसे निपटें।
इसके जवाब में संधू ने कहा कि ‘आज का युवा जिस सबसे बड़े दबाव का सामना कर रहा है, वह है खुद पर विश्वास करना। अपनी तुलना दूसरों से करना बंद करें और दुनिया भर में हो रही अधिक महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बात करें। अपने लिए बोलो क्योंकि तुम अपने जीवन के लीडर हो, तुम अपनी आवाज हो। मुझे खुद पर विश्वास था और इसलिए मैं आज यहां खड़ी हूं।

समारोह की मेजबानी स्टीव हार्वे ने की और अमेरिकी गायक जोजो की प्रस्तुति भी हुई. चयन समिति में अभिनेता और मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 उर्वशी रौतेला, अदामारी लेपेज, एड्रियाना लीमा, चेस्ली क्रिस्ट, आइरिस मित्तनेरे, लोरी हार्वे, मैरियन रिवेरा और रेना सोफर शामिल थे।