Breaking News

सपना चौधरी का नया गाना ‘पतली कमर’ हुआ रिलीज़, कुछ ही घंटों में मिले लाखों व्यूज

हरियाणा की फेमस सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हो चुका है। ‘पतली कमर’ टाइटिल के साथ सपना का नया सांग दशहरे के मौके पर रिलीज हो चुका है। सपना ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘दशहरा के पावन मौके पर बहुत प्यारा और डीजे हिट पतली कमर रिलीज हो गया है’। उनका ये गाना रिलीज होते सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है।

आपको बता दें कि सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका एक टीजर हाल ही में साझा किया था। जिसमें उन्होंने कैप्शन में अपने नए गाने की रिलीज डेट भी बताई थी। सपना ने वीडियो में रंग बिरंगे सूटों में अदाएं बिखेरते हुए दिखाई दे रही हैं। साथ ही उन्होंने हरियाणवी लहंगे में भी कमर भी मटकाई है। इस वीडियो को सपना के फैंस पसंद कर रहे हैं और इसपर कमेंट भी कर रहे हैं।

ये गाना रिलीज होते ही धमाल मचाने लगा है। कुछ ही घंटों में इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। सपना के इस गाने में हरियाणवी लुक देखने को मिल रहा है। सपना चौधरी के कई म्यूजिक वीडियो रिलीज हुए हैं और उनके सारे वीडियो मिलियन की संख्या में व्यूज तक पहुंच चुके हैं।

 

 

ज्ञात हो कि हमेशा से हरियाणा में फेमस रहीं सपना चौधरी को आज सभी लोग जानते हैं। वे अपनी निजी जिंदगी के अलावा सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहती हैं। सपना अपनी तस्वीर से लेकर डांस वीडियो और अपने नए गाने इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं। यही कारण है कि सपना के फैंस उनकी नई पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं।