Breaking News

ये है दुनिया का सबसे महंगा अंगूर, एक गुच्छे के लिए खर्च हो सकते हैं 7.5 लाख रुपए

फलों में अंगूर खाना लोगों को खूब पसंद होता है. कोई अंगूर को फ्रूट चाट (Fruit Chaat) में मिक्स करके खाना पसंद करता है तो कई लोगों को अंगूर का जूस बहुत पसंद होता है. दुनिया में अंगूर की कई किस्में पाई जाती हैं. भारत में भी काले और हरे रंग का अंगूर पाया जाता है लेकिन यह बाजार में 100 रुपये से भी कम कीमत में आसानी से मिल जाता है. लेकिन आज हम आपको एक खास किस्म के अंगूर के बारे में बताएंगे जिसे Ruby Roman (रूबी रोमन) नाम से जाना जाता है. इस मशहूर अंगूर की कीमत लाखों में है जिसकी देखकर आप हैरान हो जाएंगे. इसे अंगूरों का रॉल्स रॉयल माना जाता है. साल 2019 में जापान (Japan) में इनकी सबसे ऊंची बोली लगी थी. ये अंगूर जूस और शुगर से भरपूर होते हैं जो इसे दूसरों किस्मों से बेहतर बनाते हैं.