Breaking News

पंजाब के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह-सुबह बड़ा हादसा, तस्वीरें होश उड़ा देगी आपके..

आज तड़के जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार कुराला के नजदीक हरियाणा रोडवेज की बस और एक टिप्पर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई।

PunjabKesari

टक्कर इतनी भयानक थी कि टिप्पर पलट गया और बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सूत्रों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। हरियाणा रोडवेज की बस पठानकोट से जालंधर की ओर आ रही थी। गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार कुराला के नजदीक पहुंचते ही बस बजरी से भरे टिप्पर से टकरा गई। हादसा कितना भयानक था, इसका अंदाजा वाहनों की तस्वीरें देखकर लगाया जा सकता है। गनीमत रही कि इतनी भीषण दुर्घटना के बावजूद कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

PunjabKesari

इस हादसे में बस चालक करण सिंह पुत्र ईश्वर सिंह निवासी खेड़ी लोचा, हिसार (हरियाणा) और ट्रक चालक कमलजीत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी चक्कवा दसूहा को मामूली चोटें आई हैं। बस में सवार यात्रियों को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर स्थानीय लोग तुरंत पहुंचे और घायलों को प्राथमिक सहायता दी। सड़क सुरक्षा फोर्स भी घटना स्थल पर पहुंच गई।