Breaking News

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, लारेंस बिश्नोई गैंग गिरोह के 3 गुर्गेे गिरफ्तार, हथियार बरामद

पंजाब पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मनी भिंडर के सहयोगी हैं। आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। इसके अलावा विदेश से संचालित लक्की पटियाल गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उससे तीन अवैध हथियार बरामद किए गए। चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और कुल 6 हथियार बरामद किए गए हैं।

आरोपियों से पूछताछ जारी है और इसमें बड़े खुलासे होने की संभावन है। इससे पहले रविवार को जालंधर पुलिस ने बंबीहा-कौशल गैंग के पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुए थे। पुलिस को इनसे 9 बंदूकें और 15 कारतूस मिले हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश इन हथियारों को मध्य प्रदेश से तस्करी कर लाए थे।