Breaking News

83 Box Office Collection Day 3: वीकेंड पर भी कमाल नहीं कर पाई रणवीर सिंह की फिल्म, कलेक्शन रहा इतने करोड़

कबीर खान निर्देशित फिल्म ’83’ लंबे इंतजार के बाद इस शुक्रवार रिलीज हुई। फिल्म की कहानी 1983 विश्व कप जीतने पर आधारित है। समीक्षकों ने फिल्म की कहानी से लेकर कलाकारों के अभिनय तक की तारीफ की थी जिसके बाद काफी उम्मीदें लगाई गईं कि यह बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बना सकती है। जब शुक्रवार कलेक्शन के आंकड़े आएं तो हैरान करने वाले थे। अगले दिन कमाई ज्यादा हुई लेकिन उतनी नहीं जितनी उम्मीद लगाई जा रही थी। रविवार की बात करें तो कलेक्शन में मामूली बढ़त हुई है। इस हिसाब से देखें तो फिल्म की असली परीक्षा वीकडेज में होने जा रही है।

तीसरे दिन ’83’ का कलेक्शन

फिल्म ’83’ ने शुक्रवार को 12.64 करोड़ और शनिवार को 16.95 करोड़ का कलेक्शन किया था। वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म ने रविवार को 16.50 से 17 तक का कलेक्शन किया है। शनिवार को क्रिसमस की छुट्टी थी जबकि रविवार को वीकेंड का भी बहुत ज्यादा फायदा नहीं मिलता दिखा। फिल्म ने 3 दिन में लगभग 46 करोड़ कमा लिए हैं।

फिल्म छोटे शहरों की बजाय दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसके साथ रविवार को गुजरात में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिली।

फिल्म की खास बातें

बता दें कि ’83’ की कहानी को कबीर खान, संजय पूरन सिंह चौहान और वासन बाला ने लिखी है। रणवीर के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, चिराग पाटिल, हार्डी संधू, ऐमी विर्क, जतिन सरना और अन्य कलाकार हैं। ’83’ को देशभर में कुल 3741 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। जबकि विदेशों  इसे 1512 स्क्रीन्स मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इसका बजट करीब 125 करोड़ है। फिल्म हिन्दी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया है।