Breaking News

70 के दशक में बिकिनी पहन इन एक्ट्रेसेस ने मचाया था बवाल, संसद में उठ गया था मुद्दा

बॉलीवुड के लिए आज का समय बेहद ही मॉडर्न है | आज एक्ट्रेसेस बेझिझक बोल्ड सीन देती है, अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर बिकिनी में तस्वीरें शेयर करती है | लेकिन कुछ दशकों पहले ऐसी स्थिति नहीं थी, 90 के दशक तक रोमांटिक सीन को लेकर भी दर्शक वर्ग खुला नहीं थी |
उस दौर में तो रोमांस को भी दो फूलो को मिलते हुए दिखाया जाता था | लेकिन कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस भी थी, जिन्होंने 70 के दशक में बिकिनी पहनकर हंगामा मचा दिया था | आज हम आपको उन्ही एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे है |
शर्मीला टैगोर
गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस शर्मीला टैगोर ने अपने जमाने में परदे पर खूब राज किया है | साल 1967 में उनकी फिल्म आयी थी, An Evening in Paris | इस फिल्म में उन्होंने बिकिनी पहनी थी, इसके अलावा भी उन्होंने कई बिकिनी फोटोशूट करवाए थे | बता दे उनके बिकिनी फोटोशूट का मुद्दा संसद में भी उठ गया था |
जीनत अमान
जीनत अमान की गिनती बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में होती थी | उन्होंने कई फिल्मो में काम किया और कई फिल्मो में बोल्ड सीन दिए, जिसकी वजह से वे सुर्ख़ियों में रही | उस जमाने में जीनत अमान ने बिकिनी फोटोशूट से हंगामा मचा दिया था |
मन्दाकिनी
एक्ट्रेस मन्दाकिनी बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक रह चुकी है | उन्होंने फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से साल 1985 में डेब्यू किया था | इस फिल्म में उन्होंने एक गाने में झरने किनारे बेहद ही बोल्ड सीन दिया था | बता दे आज भी उन्हें उसी सीन के लिए याद किया जाता है |
वैजयंती माला
एक्ट्रेस वैजयंती माला अपनी ख़ूबसूरती और मासूमियत के लिए जानी जाती थी | उन्होंने अपनी करियर में कई हिट फिल्मे दी | साल 1964 में उनकी फिल्म आयी थी, संगम | इस फिल्म में बिकिनी में एक शॉट दिया था, जिस वजह से फिल्म और वे खूब सुर्खियों में रहे थे |