Breaking News

3 दिन बाद है शरद पूर्णिमा का दिन, भूल से भी न करें ये काम

हर कोई मां लक्ष्‍मी (Maa Laxmi) की कृपा पाने के लिए कुछ न कुछ उपाय करते ही रहते हैं। वैसे ही मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए साल में कुछ दिन ही बहुत खास होते हैं। जिसमें शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) का खास महत्व है। शरद पूर्णिमा अश्विन महीने की पूर्णिमा को कहा जाता है। शास्‍त्रों के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान देवी लक्ष्‍मी इसी दिन प्रकट हुईं थीं। कुछ स्थानों पर शरद पूर्णिमा को कोजगिरी पूर्णिमा भी कहा जाता है। यह दिन मां लक्ष्‍मी की पूजा करने के लिए और उनको प्रसन्‍न करने के लिए बेहद खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन कुछ कामों को करने की मनाही भी होती है। इस वर्ष 19 अक्‍टूबर 2021 को शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2021) है।

शरद पूर्णिमा के दिन नहीं करने चाहिए यह काम

– शरद पूर्णिमा के दिन गलती से भी नॉनवेज और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। माना जाता है ऐसा करने से आर्थिक संकट में फंस सकते हैं।
– शरद पूर्णिमा के दिन धन का लेन-देन भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से धन की हानि होती है।
– इस दिन ब्रम्‍हचर्य का पालन करें, वरना दांपत्‍य जीवन में काफी मुश्किलें आ जाती हैं।
– शरद पूर्णिमा के दिन सुहागिन महिलाओं को भोजन भी करवाना चाहिए। इसके साथ ही कोई भेंट भी देनी चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
– शरद पूर्णिमा को सूर्यास्‍त से पहले ही दान-दक्षिणा करना चाहिए। सूर्यास्‍त के बाद दान देने से गरीबी आती है।
– इस दिन संभव हो तो तवा न चढ़ाएं यानी कि तली हुई चीजें ही कहानी चाहिए।
– शरद पूर्णिमा को महिलाएं सूर्यास्‍त के बाद बालों में कंघी भी न करें। ऐसा करना बेहद अशुभ माना जाता है।