Breaking News

27 जून से बदल जाएगी इन 3 राशि वालों की किस्‍मत, मंगल गोचर से होगा महालाभ

ग्रहों के सेनापति मंगल (Mars) एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। 27 जून को मंगल अपनी स्वराशि मेष में गोचर(transit in Aries) करने जा रहे हैं। इस दिन मंगल का राशि परिवर्तन सुबह करब 06 बजे होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मंगल का राशि परिवर्तन तीन राशि वालों के लिए लकी साबित होगा। जानें किन राशि वालों को होगा फायदा-

मिथुन-
मिथुन राशि (Gemini) वालों को मंगल गोचर के प्रभाव से लंबे समय से रुका धन वापस मिल सकता है। इस दौरान आपका कोई महत्वपूर्ण काम बनेगा। आपको मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल होगा। आर्थिक मोर्चे (economic front) पर आपको लाभ हो सकता है। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। कर्ज या उधार चुकता करने में सक्षम होंगे। निवेश के लिए समय अनुकूल है।

कर्क-
कर्क राशि(Crab) वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको शुभ समाचार मिस सकता है। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता हासिल होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। धन संचय करने में सफल होंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। आय वृद्धि के योग बनेंगे।

कुंभ-
कुंभ राशि(Aquarius) वालों को करियर में शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। व्यापारियों को मुनाफा होगा। साझेदारी के काम में लाभ होने के आसार हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों का भरपूर सहयोग मिलेगा। भूमि या मकान खरीदने के लिए समय अनुकूल है।