Breaking News

2023 में ये 5 कपल कर सकते हैं शादी, लिस्ट में अर्जुन-मलाइका से करण-तेजस्वी तक शामिल, देखे तस्वीरें

साल 2022 में कुछ सेलेब्स जहां शादी के बंधन में बंधे तो वहीं कुछ के लिए फैन्स की उम्मीदें अधूरी रह गईं। हालांकि ऐसे कुछ सेलेब्स हैं जो साल 2023 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस लिस्ट में अर्जुन-मलाइका से करण-तेजस्वी तक शामिल हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी फैन्स को काफी पसंद है। हालांकि एक भी बार इन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि ये दोनों शेरशाह के वक्त से डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अप्रैल 2023 में कपल चंडीगढ़ में शादी कर सकता है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अब अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात करते हैं। हालांकि दोनों को ही शादी की जल्दबाजी नहीं है। हालांकि उम्मीद है कि ये कपल 2023 में शादी कर सकता है। लेकिन कब और कहां होगी शादी, इस पर पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 2019 से ही केएल राहुल और अथिया शेट्टी रिलेशनशिप में हैं। वहीं 2023 की शुरुआत में ही ये कपल शादी कर सकता है। कहा जा रहा है कि जनवरी में ये कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी का भी फैन्स को इंतजार है। रकुल ने सोशल मीडिया पर खुद अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया था और उसके बाद से ही फैन्स उन्हें दुल्हन के रूप में देखना चाहते हैं। रकुल और जैकी को भी शादी की जल्दी नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि ये दोनों 2023 में शादी कर सकते हैं।

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की लव स्टोरी बिग बॉस से शुरू हुई थी। कपल को फैन्स प्यार से तेजरन कहते हैं। कहा जा रहा है कि दोनों 2023 के बीच में यानी मई-जून में शादी कर सकते हैं।