Breaking News

हेमा मालिनी की वजह से शराब के नशे में डूब गए थे संजीव कुमार, अचानक हो गई थी मौत

संजीव कुमार बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता थे। आज इस सुपरहिट अभिनेता की पुण्यतिथि है। संजीव कुमार ने 6 नवंबर 1985 में महज 47 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। बॉलीवुड में रहते हुए संजीव कुमार ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनकी दमदार एक्टिंग का हर कोई दीवाना था। आज उनके जाने के बाद भी फैंस उनकी दमदार एक्टिंग को याद करते है। उन्होंने सीता और गीता, मनचली, परिचय, आप की कसम, पंडित, शोले जैसी कई फिल्मों में काम किया। लेकिन अपनी फिल्मों के साथ-साथ संजीव कुमार अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी फैंस के बीच छाए रहे। जहां एक तरफ फैंस संजीव कुमार के लिए दीवाने थे। तो वहीं, अभिनेता बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के लिए पागल थे लेकिन इस ये लवस्टोरी कभी शुरू ही नहीं हो पाई। आइए आपको इसकी वजह बताते है।

हेमा मालिनी से किया प्यार
संजीव कुमार और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी का नाम लंबे समय तक एक साथ लिया जाता था। दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। सीता और गीता में संजीव और हेमा मालिनी की जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया था लेकिन संजीव कुमार, हेमा मालिनी से प्यार कर बैठे थे। संजीव कुमार हेमा मालिनी से शादी भी करना चाहते थे। इसी वजह से संजीव कुमार ने हेमा मालिनी को शादी के लिए प्रपोज भी किया था लेकिन हेमा ने संजीव का प्रपोजल ठुकरा दिया। क्योंकि हेमा मालिनी बॉलीवुड के एंग्री यंगमैन धर्मेंद्र से प्यार करती थी और हेमा ने धर्मेंद्र से शादी भी कर ली। संजीव कुमार हेमा मालिनी से जुदाई का गम बर्दाश्त नहीं कर पाए। इसी वजह से वह ज्यादा से ज्यादा शराब पीने लगे।

सुलक्षणा पंडित को ठुकराया
हेमा मालिनी से अलग होने के बाद संजीव कुमार का नाम एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित के साथ जुड़ा। कहा जाता है कि सुलक्षणा पंडित संजीव कुमार से काफी मोहब्बत करती थी और वह उनसे शादी भी करना चाहती थी। सुलक्षणा पंडित ने संजीव कुमार को शादी के लिए प्रपोज भी किया था लेकिन अभिनेता ने उनके प्रपोजल को ठुकरा दिया था। हेमा मालिनी के बाद संजीव कुमार ने शादी ना करने का फैसला लिया था। जिस वजह से वह कुंवारे ही रह गए। लेकिन इसके पीछे एक और अंधविश्वास छिपा था।

अंधविश्वास की वजह से नहीं हुई शादी
संजीव कुमार बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल थे लेकिन असल जिंदगी में वह एक अंधविश्वास व्यक्ति भी थे। संजीव कुमार ने अपने ही अंधविश्वास की वजह से कभी शादी नहीं की। संजीव कुमार का मानना था कि उनकी मौत 50 साल से कम उम्र में हो जाएगी। संजीव कुमार के परिवार में ज्यादातर सदस्यों की मौत 50 साल से कम उम्र में मौत हो गई थी। जिस वजह से संजीव कुमार को भी लगता था कि उनकी मौत 50 साल से कम उम्र में हो जाएगी। ऐसे में संजीव कुमार ने कभी ना शादी करने का सोच लिया। हालांकि, अभिनेता का अंधविश्वास सच भी साबित हुआ। उनकी मौत 47 साल की उम्र में हो गई। जिसके बाद कई तरह का कहानियां सामने भी आई।

मृत्यु के बाद रिलीज हुई कई फिल्में
संजीव कुमार बॉलीवुड के उन अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल है। जिनकी फिल्में मौत के बाद भी रिलीज हुई। खास बात ये है कि संजीव कुमार की 1 या दो नहीं बल्कि दस फिल्में ऐसी थी। जो उनकी मौत के बाद रिलीज हुई। इतना ही नहीं, संजीव कुमार की अचानक हुई मौत की वजह से कई फिल्में अधूरी रह गई थी। जिन्हें पूरा करने के लिए स्क्रिप्ट में फेरबदल किया गया। संजीव कुमार की आखिरी फिल्म ‘प्रोफेसर की पड़ोसन’ थी। वहीं, ‘शोले’ में ठाकुर का किरदार निभाने वाले संजीव कुमार को फिल्म ‘दस्तक’ और ‘कोशिश’ के लिए संजीव कुमार को नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिले थे।