Breaking News

हर परेशानी से मुक्ति दिलाता है सावन का शनिवार, बस कर ले ये जरुरी बाते

हिन्दू धर्म में सावन का महीना बड़ा ही पावन माना जाता है | ऐसा बताया जाता है कि सावन में भगवान जल्दी प्रसन्न होते है और मनोकामना पूर्ण करते है | शास्त्रों में सावन के शनिवार का भी महत्व बताया गया है | ये तो सभी को ज्ञात है कि शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है | शनिदेव किसी व्यक्ति को जितना कष्ट देते है, उतना ही सुख और सौभाग्य भी देते है | आज हम आपको सावन के शनिवार से जुडी कुछ जरुरी बाते बताने जा रहे है | जो सावन के इस पवित्र माह में आपकी इच्छा पूर्ण कर सकती है |
इन बातो का रखे ध्यान
1. सावन के शनिवार के दिन आप केवल शनिदेव की पूजा ना करे | आप उनके साथ साथ महादेव की भी पूजा करे |
2. सावन के शनिवार के दिन आप उपवास कर रहे है, तो सात्विक आहार ही ले |
3. सावन के शनिवार के दिन आप पीपल के पेड़ के पास दीप अवश्य प्रज्वल्लित करे और उसकी परिक्रमा करे |
4. सावन शनिवार के दिन आप नीले रंग के वस्त्र धारण करे | ये आपको शुभ फल प्रदान करेगा |
मिलेगा अपार लाभ
1. शनिवार के दिन आप सुबह जल्दी स्नान कर ले और सफ़ेद या नीले रंग के वस्त्र धारण कर ले |
2. शनिवार के दिन सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ पर जल में तिल डालकर अर्पित करे | इसके पश्चात सरसो के तेल का दीपक जलाये और पेड़ की 7 बार परिक्रमा करे | इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी |
करे ये उपाय
1. शनिवार के दिन आप शनिदेव का पूजन करे | पूजन के बाद शनिदेव के सामने अपनी मनोकामना व्यक्त करे और शनिदेव के मंत्र का 11 बार माला के साथ जाप करे | इसके पश्चात गरीबो में अन्न का दान करे |
2. आप शनिवार के दिन यदि शनिदेव की पूजा कर रहे है, तो उस दिन केवल सात्विक भोजन ही करे | बता दे इस दिन उड़द की दाल  का सेवन व इससे बनी चीजों का सेवन शुभ माना गया है |
इन मंत्रो से होगी मनोकामना पूर्ण
  • आप अपनी कोई मनोकामना पूर्ण करना चाहते है, तो ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करे |
  • यदि आप धनप्राप्ति की इच्छा रखते है, तो ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये , शंयोरभिश्रवन्तु नः मंत्र का जाप करे |
  • शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैया से मुक्ति पाने के लिए ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का जाप करे |
  • नौकरी और व्यापार के संबंध में कृपा प्राप्ति के लिए ॐ ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करे |